माउस किसे कहते है एवं इसके प्रकार | With Important MCQ
माउस क्या है एवं इसके प्रकार | Mouse Kya Hai in Hindi
Click Here To Join Telegram Group |
हेलो दोस्तों,
Studyfundaaa द्वारा आप सभी को प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित जानकारी Share की जाती है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि प्रत्येक Competitive Exams में कम्प्यूटर से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं. आज इस पोस्ट में हम आपके समक्ष जो जानकारी Share कर रहे हैं वह माउस किसे कहते है, एवं इसके प्रकार | Mouse In Hindi की है. यह पोस्ट विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
माउस की परिभाषा (Mouse Ki Paribhasha)
माउस
एक इनपुट डिवाइस है जिसे प्वाइंटिंग डिवाइस (Pointing device) भी कहा जाता है। ग्राफिकल यूज़र इंटरफेस (GUI - Graphical User
Interface) के प्रयोग से इसका महत्व बढ़ गया है। माउस का आविष्कार
डॉ. डगलस इंजेलबार्ट (Dr. Douglas Engelbart) ने 1964 में किया था। (mouse ka avishkar kisne kiya)
माउस की सहायता से हम कम्प्यूटर स्क्रीन
पर कर्सर या किसी ऑब्जेक्ट (Object) को एक स्थान
से दूसरे स्थान तक ले जा सकते है। माउस का प्रयोग किसी Command, Dialog Box
या Icon को सेलेक्ट करने या उससे संबंधित
कार्य को क्रियान्वित करने के लिए भी किया जाता है। माउस को कम्प्यूटर मदरबोर्ड पर
PS-2 पोर्ट या USB (Universal Serial Bus) पोर्ट से जोड़ा जाता है। (mouse in hindi)
माउस में दो या तीन बटन हो सकते हैं
जिन्हें दायां, बायां और मध्य बटन (Right,
Left and Centre Button) कहते हैं। माउस बटन वास्तव में
माइक्रोस्विच है जिन्हें दबाकर कम्प्यूटर को वांछित संदेश प्रेषित किए जाते हैं।
इसके नीचे एक रबर बॉल होता है। किसी समतल सतह (माउस पैड) पर माउस को हिलाने पर बॉल
घूमता है तथा उसकी गति और दिशा में परिवर्तित हो जाती है। ऑपरेटिंग सिस्टम में
माउस प्रॉपर्टीज में परिवर्तन कर बायें व दायें बटन के कार्यों में अदला-बदली की
जा सकती है। ऐसा बायें हाथ से काम करने वालों की सुविधा के लिए किया जाता है।(
mouse
kya hai)
ऑप्टिकल
माउस (Optical Mouse) - ऑप्टिकल माउस प्रकाश तरंगों के
परावर्तन के आधार पर कार्य करता है। इसमें सतह पर घूमने वाला रबर बॉल नहीं होता। LED
(Light Emitting Diode) या लेसर डायोड द्वारा उत्पन्न प्रकाश तरंगें
से परावर्तित होती हैं जिन्हें फोटो डायोड सेंसर द्वारा पढ़ा जाता है। ऑप्टिकल माउस
के लिए किसी विशेष सतह या माउस पैड की जरूरत नहीं होती। इसे किसी भी अपारदर्शी सतह
पर रखकर प्रयोग किया जा सकता है। मैकेनिकल बॉल ने होने के कारण इसमें टूट-फूट की
संभावना कम होती है। (mouse ke prakar)
बेतार की-बोर्ड/माउस (wireless or Cordless Key-Board/Mouse) - सामान्यतः की-बोर्ड तथा माउस को तार के जरिए कम्प्यूटर मदरबोर्ड से जोड़ा जाता है। परंतु वर्तमान में बेतार की-बोर्ड तथा माउस का प्रचलन बढ़ रहा है। इसमें कम्प्यूटर के साथ सूचनाओं का अदान-प्रदान रेडियों तरंगों (Radio Frequency) या Infrared rays या Bluetooth/Wi-Fi के जरिए होता है। (mouse kitne prakar ke hote hain)
बेतार की-बोर्ड या माउस में एक ट्रांसमीटर तथा एक रिसीवर (Receiver) होता है। ट्रांसमीटर की-बोर्ड या माउस के भीतर होता है जबकि रिसीवर USB पोर्ट द्वारा कम्प्यूटर मदरबोर्ड से जुड़ा होता है। ट्रांसमीटर की-बोर्ड या माउस द्वारा उत्पन्न संकेतों को रेडियो तरंगों में बदलकर रिसीवर तक भेजता है, जो उसे पुनः संकेतों में बदलकर कम्प्यूटर को दे देता है। बेतार की-बोर्ड या माउस 2.4 GHz की आवृत्ति की तरंगों पर काम करता है। इसे की-बोर्ड या माउस में लगे बैटरी द्वारा ऊर्जा दी जाती है। (mouse kaun sa device hai)
जरूर पढ़े - मॉनीटर क्या है एवं इसके प्रकार With MCQ
किसी माउस की तीन बटन इस प्रकार होते हैं-
1.
बायां बटन (Left
Button) - यह माउस के बायीं ओर
स्थित होता है। इससे क्लिक, डबल क्लिक, प्वाइंट या ड्रेग का काम लिया जाता है।
2.
दायां बटन (Right
Button) - यह माउस के दायीं ओर
स्थित होता है। यह साफ्टवेयर के अनुसार कुछ विशेष कार्यों जैसे- डायलॉग बॉक्स या
मेन्यू बाक्स खोलने, प्रोपर्टीज देखने आदि के
लिए किया जाता है।
3.
मध्य बटन (Centre
Button) - इसे स्क्रॉल बटन (Scroll
Button) भी कहा जाता है। इसका प्रयोग डाक्यूमेंट या वेब पेज को ऊपर
नीचे करने के लिए किया जाता है। आधुनिक माउस में बीच वाले बटन को एक व्हील (Wheel)
में बदल दिया जाता है, जिसे घुमाकर डाक्यूमेंट
या वेब पेज को ऊपर नीचे (Scroll) किया जाता है।
माउस के कार्य
(Functions
of Mouse)
(a)
क्लिक या लेफ्ट क्लिक
(Click
or left click) - माउस के बायें
बटन को एक बार दबाकर छोड़ना क्लिक कहलाता है। इसका प्रयोग किसी Object
या icon को प्वाइंट कर उसे सेलेक्ट करने के
लिए किया जाता है। जैसे माई कम्प्यूटर पर लेफ्ट बटन क्लिक करने से इसका रंग नीला
हो जाता है मतलब इसका चयन (Selected) हो गया है। इस बटन का
उपयोग सामान्यतया OK के लिए किया जाता है। (use
of left mouse button)
(b)
डबल क्लिक (Double
click) - माउस के बायें बटन को
जल्दी-जल्दी दो बार दबा कर छोड़ने को डबल क्लिक कहते हैं। इसका उपयोग किसी फाइल,
डाक्यूमेंट या प्रोग्राम को खोलने (Open) के
लिए होता है। (use of mouse double click)
(c)
राइट क्लिक (Right
click) - माउस के दायें बटन को
एक बार दबाकर छोड़ना राइट क्लिक कहलाता है। राइट क्लिक कर्सर की स्थिति के अनुसार
उस आब्जेक्ट (Object) से संबंधित ड्राप डाउन मेन्यू (Drop
down menu) प्रदर्शित करता है। (use
of right mouse button)
(d)
ड्रेग और ड्राप (Drag
and Drop) - किसी आब्जेक्ट के आइकन
पर माउस प्वाइंटर ले जाकर बायां बटन दबाना तथा लेफ्ट बटन दबाये रखकर माउस को एक
स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना ड्रेग (Drag) कहलाता
है। इससे आब्जेक्ट का आइकन भी साथ-साथ चलता है। अब माउस प्वाइंटर को वांछित स्थान
या फाइल आइकन पर ले जाकर लेफ्ट बटन छोड़ देना ड्रॉप (Drop) कहलाता
है। इसकी सहायता से आइकन, चित्र, अक्षर,
फाइल या फोल्डर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर
आसानी से ले
जाया जा सकता है। (drag and drop kya hai)
माउस के वस्तुनिष्ठ
प्रश्न (30 Mouse Mcq
Questions)
mouse
mcq in hindi, mouse mcq questions, computer mouse mcq, mouse mcq, mouse quiz in
hindi
1. निम्न में से कौन-सा माउस जैसा कार्य करता है ?
2. ग्रफिकल यूजर एनवायरमेंट में स्टैंडर्ड प्वाइंटिंग डिवाइस के रूप में कौन-सी डिवाइस प्रयोग में लायी जाती है ?
3. किस माउस में बैटरी की आवश्कता होती है ?
4. निम्नांकित में से कौन एक प्रकार का माउस है?
5. माउस को .......... से जोड़ा जाता है।
6. सबसे ज्यादा प्रयोग में आने वाली प्वाइंटिंग इनपुट डिवाइस कौन-सी है ?
7. कम्प्यूटर माउस किस प्रकार का डिवाइस हैं ?
8. माउस के बायें बटन को डबल क्लिक करने को कहते है ?
9. ऑब्जेक्ट की प्रोपर्टीज में एक्सेस करने के लिए यूज की जाने वाली माउस टेकनीक ............. है।
10. कम्प्यूटर स्क्रीन पर ब्लिंक करने वाले प्रतीक को कहते हैं।
11. माउस के दाएं बटन पर क्लिक करने से क्या दिखाई देता है ?
12. सिलेक्ट या हाइलाइट करने के लिए प्रायः किसका प्रयोग किया जाता है ?
13. कम्प्यूटर में माउस के नीचे रखी स्लेट के आकार की वस्तु को क्या कहते हैं?
14. माउस का कौन-सा बटन सामान्यतया Ok के लिए उपयोग में लाया जाता है ?
15. निम्न में से Pointing Device किसे कहते है ?
16. कम्प्यूटर स्क्रीन पर किसी फोल्डर या आइटम को माउस से ............ मूव करते है ?
17. कम्प्यूटर में किसी फोल्डर को ओपन करने के लिए किस का उपयोग किया जाता है ?
18. किस माउस में कोई वायर नहीं होता है ?
19. वह कौन-सा Mouse है जो Light Detector का Use करता है ?
20. कम्प्यूटर में ओपन किसी फाइल या वेब पेज के टॉप में या बॉटम में जाने के लिए माउस से ............. करेंगे ?
21. Mouse से किसी Menu को ओपन करने के लिए ............ क्लिक करते है ?
22. कम्प्यूटर में माउस का उपयोग है ?
23. माउस से निकलने वाले वायर को किसके साथ जोड़ा जाता हैं ?
24. माउस ............ सामान्यतः एरो आकार में दिखाई देता है।
25. इनमें से कौन-सी विशेषता (फीचर) कम्प्यूटर के माउस से संबंधित होती है
26. निम्नलिखित में से कौन आजकल सबसे अधिक प्रयोग होने वाली इनपुट डिवाइस है।
27. इनमें में कौन–सा प्वाइंटिंग और ड्रॉ डिवाइस (Point And Draw) डिवाइस हैं।
28. कर्सर मूवमेंट बटन में End का प्रयोग किया जाता हैं।
29. कम्प्यूटर माउस का अविष्कार किसने किया था ?
30. माउस के दो मानक बटनों के बीच स्थित व्हील (Wheel) का प्रयोग किया जाता हैं।
दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से आपने माउस
किसे कहते है, एवं इसके प्रकार | mouse
in hindi के
बारे में जाना साथ ही mouse in hindi, mouse
kise kahate hain, mouse ki paribhasha, types of mouses, mouse kya hai, mouse in
hindi, mouse kya hai in hindi, mouse in computer in hindi, mouse kya hota hai
in hindi, mouse kya hai input ya output, mouse kya hai hindi mein, mouse kya
hai mouse ke prakar, mouse kise kahate hain hindi, mouse kise kahte h, mouse
kise kahate hain hindi mein bataiye, mouse kise kaha jata hai, mouse kise kahte
hai in hindi, mouse ke prakar in hindi, types of mouse in hindi, types of mouse
in computer, mouse ka avishkar kisne kiya, mouse konsa device hai, mouse ke
prakar, mouse ke bare mein bataiye, mouse me kitne button hote, mouse ki
definition, what is mouse in hindi, what is mouse in computer, drag and drop
kya hai, right click in hindi, right click computer in hindi, use of mouse in
hindi, mouse ki khoj kisne ki thi, who is the inventor of mouse, optical mouse
in hindi, wireless mouse in hindi, mouse mcq in hindi, mouse mcq questions, computer
mouse mcq, computer mouse in hindi, computer mouse kisne banaya, computer mouse
kise kahate hain, computer mouse kya hai, computer
mouse kya hai hindi me, mouse mcq in hindi, drag and drop kya hai, what does
drag and drop do, what is mouse in computer, what is mouse in hindi, what is
mouse and its types, what is mouse and its types, computer mouse in hindi, computer
mouse kya hai, computer mouse ke prakar, computer ka mouse kya hai, wireless
mouse kya hai, wireless mouse in hindi, optical mouse kya hai in hindi, optical
mouse in hindi, optical mouse in computer, wireless mouse kya hai, what is
wireless mouse in computer, what is optical mouse in hindi, what is optical
mouse in computer बारे में भी जाना यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी
हो तो जरूर इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। और हां इस पोस्ट
पर कमेंट (comment) कर बताये यह पोस्ट आपको कैसी लगी ताकि
हम अपनी ओर से आपको विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिये एक बेहतर जानकारी व महत्वपूर्ण
तथ्य उपलब्ध करा सके। और
हां www.studyfundaaa.com को Subscribe करना ना भूले।
No comments