मंदसौर जिले का सामान्य ज्ञान | Mandsour District Gk in hindi | With MCQ
मंदसौर जिले का सामान्य ज्ञान | Mandsour District Gk in hindi | Mandsour in hindi
Click Here To Join Telegram Group |
हेलो दोस्तों,
Studyfundaaa द्वारा आप सभी को प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं
से सम्बंधित जानकारी Share की जाती है. जैसा कि हम सभी जानते
हैं कि प्रत्येक Competitive Exams में 'मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान' से सम्बंधित प्रश्न
पूछे जाते हैं. आज इस पोस्ट में हम आपके समक्ष जो जानकारी Share कर रहे हैं वह मंदसौर जिले का सामान्य
ज्ञान | Mandsour District Gk
in hindi | Mandsour in hindi की है. यह पोस्ट विभिन्न
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
मंदसौर जिला एक
नजर में (Mandsour Jile ka Samanya Gyan)
Studyfundaaa |
मंदसौर जिले के महत्वपूर्ण तथ्य (Mandsour District in hindi)
o मंदसौर
जिला मध्यप्रदेश के उज्जैन संभाग के अंतर्गत आता है। (mandsaur
kis sambhag me hai)
o उज्जैन
संभाग के अंतर्गत उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर,
नीमच, आगर मालवा जिले आते है।
o मंदसौर
को प्राचीन काल में 'दशपुर' के नाम से जाना जाता था।
o मंदसौर
जिले से 30 जून, 1998 को नीमच जिले का गठन किया
गया था।
o मंदसौर
जिले का कुल क्षेत्रफल 9,971 वर्ग किलोमीटर है। (area
of mandsour district)
o मंदसौर
जिला मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग में स्थित एक सीमावर्ती जिला है।
o मंदसौर
जिले का गठन राज्य पुनगर्ठन अधिनियम के तहत 1 नवंबर,
1956 किया गया था।
o मंदसौर
जिले के अंतर्गत 8 तहसीलें है, जिनमें मंदसौर, सीतामऊ, मल्हारगढ़,
गरोठ, भानपुरा, सुवासरा,
श्यामगढ़, दलौदा शामिल है। (mandsour
jile mein kitni tehsil hai)
o मंदसौर
जिले के अंतर्गत 4 विधानसभा क्षेत्र आते है,
जिनमें मंदसौर, मल्हारगढ़, सुवासरा, गरोठ शामिल है।
o मंदसौर
जिले (Mandsour Jila) की
सीमा मध्यप्रदेश के अन्य 2 जिलों नीमच, रतलाम जिले से लगती है।
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश का सामान्य ज्ञान विस्तार से
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश के सभी 52 जिले विस्तार से
o मंदसौर
जिले की सीमा भारत के अन्य राज्य राजस्थान से लगती है।
o मंदसौर
जिला उत्तर में नीमच जिले से, दक्षिण में रतलाम
जिले से तथा पूर्व व पश्चिम दोनों ओर से राजस्थान राज्य से घिरा हुआ है। (mandsour
district gk in hindi)
o मंदसौर
को 'मालवा का सिंहद्वार' व 'राजस्थान
का सीमांत प्रहरी' भी कहा जाता है।
o मंदसौर
के अन्य प्राचीन नामों में कुमारगुप्त प्रथम व बंधुवर्मन के अभिलेख में 'पश्चिमपुरम' नाम उल्लेखित है।
o स्कन्दपुराण
में मंदसौर को 'दशारण्य' नाम से
उल्लेखित किया गया है।
o महाकवि
कालिदास के प्रसिद्ध ग्रंथ 'मेघदूत' में मंदसौर को 'दशपुर' के नाम
से उल्लेखित किया है।
o मंदसौर
नाम के बारे में एक तथ्य यह भी है, कि गुप्त
काल में यहॉं एक भव्य सूर्य मंदिर था। संभवत: इसी आधार पर मढ़ (मंदिर) व सौर
(सूर्य) के नाम पर मंदसौर नाम पड़ा।
o मंदसौर
शहर शिवना नदी के तट बसा हुआ है। (mandsaur kis nadi ke
kinare hai)
o मंदसौर
जिले में भारत का प्रथम स्लेट एवं पेंसिल बनाने का कारखाना है।
o मंदसौर
जिले को रावण की पत्नी मंदोदरी का जन्मस्थान माना जाता है।
जरूर देखे - MP PATWARI MOCK TEST
जरूर देखे - MP GROUP - 4 MOCK TEST
o मंदसौर
(Mansour District) के
खानपुरा क्षेत्र में रावण की प्रतिमा भी स्थित है।
o अत:
लंकानरेश रावण का ससुराल होने के कारण मंदसौर में रावण की पूजा की जाती है।
o मंदसौर
जिले में भारत में सबसे अधिक अफीम का उत्पादन किया जाता है।
o मंदसौर
जिले में मध्यप्रदेश राज्य उद्योग निगम द्वारा संचालित 'जीवाजी शुगर मिल' स्थित है।
o मंदसौर
जिले में मध्यप्रदेश का पहला 'उद्यानिकी
महाविद्यालय' (Horticulture college) स्थित
है।
o मंदसौर
जिले में 'मंदसौर के किले' अवस्थित
है जिसका निर्माण 14वीं शताब्दी में अलाउद्दीन खिलजी ने करवाया था। (mandsaur
ka kila kisne banwaya)
o मंदसौर
जिले की भानपुरा तहसील में 'भानपुरा संग्रहालय'
स्थित है।
o मंदसौर
जिले के जग्गाखेड़ी में फूड प्रोसेसिंग पार्क स्थित है।
o मंदसौर
जिले में 'गांधी सागर अभ्यारण्य' स्थित है, जिसकी स्थापना 1974 में की गई थी। (gandhi
sagar abhyaran kahan hai)
o गांधी
सागर अभ्यारण्य को चंबल नदी दो भागों में बांटती है, जिसका पश्चिमी भाग नीमच जिले में और पूर्वी भाग मंदसौर जिले में स्थित
है।
जरूर देखे - MP POLICE MOCK TEST
जरूर देखे - MP CPCT MOCK TEST
o मंदसौर
में शिवना नदी के तट पर गुप्त शैली में निर्मित 'पशुपतिनाथ
का मंदिर' स्थित है।
o इस
मंदिर में भगवान शिव की अष्टमुखी प्रतिमा है। इस मंदिर की तुलना नेपाल स्थित
पशुपति नाथ मंदिर से की जाती है। (pashupatinath mandir
kahan hai)
o इस
मंदिर में स्थित शिवलिंग की ऊँचाई 7.5 फीट है, जो 4600
किलोग्राम वजनी है।
o इस
मंदिर के चारों दिशाओं में चार दरवाजे हैं किन्तु प्रवेश द्वार केवल पश्चिम दिशा
में ही खुलता है।
o मंदसौर
जिले में भानपुरा के निकट चंबल नदी पर गांधी सागर बांध स्थित है।
o गांधी
सागर बांध की आधारशिला 7 मार्च 1954 में रखी गई थी, जो
1960 में बनकर तैयार हुआ।
o गांधी
सागर बांध से 115 मेगावाट विद्युत बिजली का उत्पादन किया जाता है जिसमें मध्यप्रदेश
व राजस्थान की 50-50 प्रतिशत की साझेदारी है। (gandhi sagar
dam kahan hai)
o मध्यप्रदेश
में सबसे पहले जल विद्युत परियोजना का शुभांरभ गॉंधी सागर बॉंध से किया गया था।
o गांधी
सागर बांध मंदसौर को दो भागों में बॉंट देता है- पश्चिमी मंदसौर और पूर्वी मंदसौर।
o यहां
पर गांधी सागर जलाशय स्थित है जो चंबल नदी के जल से निर्मित जलाशय है।
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान With MCQ
MP Patwari की Test Series या Mock Test के लिए एक बार यह 👇 Video 👇 जरूर देखे।o सीवान
की खाड़ी जो मंदसौर को दो भागों में विभाजित करती है।
o मंदसौर
जिले के भानपुरा तहसील के हिंगलाजगढ़ में परमार राजाओं द्वारा निर्मित 'हिंगलाजगढ़ का किला' अवस्थित है।
o यशोवर्मन
का मंदसौर अभिलेख प्रसिद्ध है। (mandsaur jile ka gk)
o हिंगलाजगढ़,
इन्द्रगढ़ मंदसौर जिले के पुरातात्विक स्थल है।
o मंदसौर
जिले के वाजिद खान अपने 'आयरन व नेल आर्ट' के लिए प्रसिद्ध है, इन्हें तीन बार अब्दुल कलाम
द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
o मंदसौर
जिले में चतुर्भुज नाला स्थित है, जो भानपुरा में
स्थित भगवान विष्णु की चारभुजा मंदिर के पास एक प्राकृतिक जल स्त्रोत है।
o मंदसौर
जिले में 39.3 फीट ऊँचा 'कीर्ति स्तंभ' स्थित है, जो सम्राट यशोवर्मन की विजय पर स्थापित
किया गया था। (hinglajgarh ka kila kahan hai)
o 1
नवंबर,
1956 को राज्य पुनर्गठन के समय मंदसौर की भानपुरा तहसील के
सुनेलटप्पा गांव को राजस्थान को दे दिया गया था।
o मंदसौर
जिले में चंबल और शिवना दो प्रमुख नदियाँ प्रवाहित होती हैं।
o मंदसौर
जिले में धर्मराजेश्वर मंदिर, तापेश्वर मंदिर,
नालछा देवी मंदिर, पार्श्वनाथ जैन मंदिर,
अम्बे माता मंदिर, गोवर्धन नाथ मंदिर,
कुकड़ेश्वर मंदिर, कुबेर मंदिर, सीता खंडी मंदिर, आदि प्रमुख स्थल स्थित है। (mp
district wise gk in hindi)
म.प्र.
के सभी 52 जिले पढ़ने के लिये नीचे Click करे
मंदसौर जिले के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Mandsour District MCQ QUIZ)
mandsour
district mcq in hindi, mandsour mcq in hindi, mp gk mock test, mp gk mcq in
hindi, mp gk quiz in hindi
1. मंदसौर को पूर्व में किस नाम से जाना जाता था ?
2. मंदसौर जिले के सीमा किस राज्य से लगती है ?
3. मंदसौर जिला मध्यप्रदेश के किस संभाग के अंतर्गत आता है।
4. मंदसौर शहर किस नदी के किनारे स्थित है ?
5. मंदसौर जिले में कौन सा अभ्यारण्य स्थित है ?
6. मंदसौर जिले में कौन सा किला स्थित है ?
7. मंदसौर जिला किस वस्तु के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है ?
8. मंदसौर जिले में स्थापित महाविद्यालय का नाम बताइए ?
9. मंदसौर जिले में कौन सा प्रसिद्ध मंदिर है ?
10. मंदसौर जिले में किस वस्तु के निर्माण का कारखाना स्थित है ?
11. मंदसौर के किले का निर्माण किसने करवाया था ?
12. गांधी सागर अभ्यारण्य से कौन सी नदी बहती है ?
13. कौन सी खाड़ी मंदसौर को दो भागों में विभाजित करती है ?
14. मंदसौर जिले की सीमा किन दो जिलों से लगती है ?
15. मंदसौर जिले में स्थित शुगर मील का नाम बताइए ?
16. पशुपतिनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए किस द्वार का प्रयोग किया जाता है ?
17. मंदसौर जिले से अलग कर किस जिले का गठन किया गया था ?
18. मंदसौर में जन्में 'आयरन व नेल आर्ट' के लिए प्रसिद्ध व्यक्ति का नाम बताइए ?
19. राजस्थान का सीमांत प्रहरी किसे कहा जाता है।
20. गॉंधी सागर बॉंध किस नदी पर बना हुआ है ?
No comments