शहडोल जिले का सामान्य ज्ञान | Shahdol District Gk in hindi | With MCQ
शहडोल
जिले का सामान्य ज्ञान | Shahdol District Gk in hindi | Shahdol
in hindi
Click Here To Join Telegram Group |
हेलो दोस्तों,
Studyfundaaa द्वारा आप सभी को प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं
से सम्बंधित जानकारी Share की जाती है. जैसा कि हम सभी जानते
हैं कि प्रत्येक Competitive Exams में 'मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान' से सम्बंधित प्रश्न
पूछे जाते हैं. आज इस पोस्ट में हम आपके समक्ष जो जानकारी Share कर रहे हैं वह शहडोल जिले का सामान्य
ज्ञान | Shahdol District Gk in
hindi | Shahdol in hindi की है. यह पोस्ट विभिन्न
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
शहडोल जिला एक
नजर में (Shahdol Jile ka Samanya Gyan)
Studyfundaaa |
o शहडोल
जिला मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग के अंतर्गत आता है। (shahdol
kis sambhag me hai)
o शहडोल
संभाग के अंतर्गत 3 जिले शहडोल, उमरिया, अनूपपुर आते है।
o शहडोल
संभाग का गठन 14 जून 2008 को किया गया था। इससे पूर्व शहडोल रीवा संभाग के एक अंतर्गत
एक जिला था।
o 15
अगस्त 2003 को शहडोल जिले से ही अनूपपुर जिले का गठन किया गया था।
o शहडोल
जिले का गठन राज्य पुनगर्ठन अधिनियम के तहत 1 नवंबर,
1956 किया गया था।
o शहडोल
जिले का कुल क्षेत्रफल 6,205 वर्ग किलोमीटर है। (area
of shahdol district)
o शहडोल
जिला मध्यप्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित एक सीमावर्ती जिला है,
जिसकी सीमा छत्तीसगढ़ राज्य से लगती है।
o शहडोल
जिले के अंतर्गत 6 तहसीलें है, जिनमें ब्यौहारी, जयसिंघनगर, सोहागपुर,
गोहपारु, बुढार, जैतपुर
शामिल है। (shahdol jile mein kitni tehsil hai)
o शहडोल
जिले के अंतर्गत 3 विधानसभा क्षेत्र आते है,
जिनमें ब्यौहारी, जयसिंघनगर, जैतपुर शामिल है।
o शहडोल
जिले (Shahdol Jila) की
सीमा मध्यप्रदेश के अन्य 4 जिलों अनूपपुर,
उमरिया, सतना, सीधी जिले
से लगती है।
o शहडोल
जिला उत्तर में सतना जिले से, उत्तर-पूर्व में सीधी
जिले से, पश्चिम में उमरिया जिले से, दक्षिण
में अनूपपुर जिले से तथा पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य से घिरा हुआ है।
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश का सामान्य ज्ञान विस्तार से
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश के सभी 52 जिले विस्तार से
जरूर देखे - MP Police Mock Test
o इस
शहर का शहडोल नाम इस क्षेत्र में पाये जाने वाले तालाब के कारण पड़ा। अर्थात शहडोल
(सहस्त्र + डोल) से बना है, जिसका आशय हजारों
तालाब से है। (sahdol jile ka gk)
o शहडोल
को महाभारत काल में 'विराटनगर' के नाम से जाना जाता था।
o शहडोल
जिले में अशोक कालीन सारो मारो अभिलेख स्थित है।
o शहडोल
जिले पाण्डव कालीन लखबरिया गुफा अवस्थित है।
o शहडोल
जिले के बाणगंगा में पाताल तोड़ अर्जुन कुण्ड स्थित है।
o शहडोल
जिला मध्यप्रदेश का एकमात्र यूरेनियम उत्पादक जिला है।
o शहडोल
जिला कैमूर और मैकाल पर्वत के मिलन बिंदु पर स्थित है। (virateshwar
mandir kahan hai)
o शहडोल
जिले के साहोगपुर में 'बाणगंगा मेले' का आयोजन किया जाता है।
o शहडोल
जिले में क्षीर सागर स्थित है, यहॉं पर जोहिला व मुढ़ना
नदी का संगम होता है।
o शहडोल जिले का सोहागपुर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र है तथा सोहागपुर में ही मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी कोयला खदान स्थित है।
o शहडोल
जिले (Sahdol Jila) में
ही रिलायंस इंडस्ट्रीज को कोल बिड मिथेन के भंडार प्राप्त हुए है।
o शहडोल
जिले के सोहागपुर में प्रसिद्ध विराटेश्वर मंदिर अवस्थित है,
इस मंदिर का निर्माण कल्चुरी नरेश युवराज देव ने कराया था।
o शहडोल
जिले के अमलाई में निजी क्षेत्र की ओरिएंट पेपर मिल स्थित है,
जो बिड़ला समूह द्वारा 1965 में स्थापित की गई थी। (orient
paper mill kahan per hai)
o शहडोल
जिले के सोहागपुर से वर्ष 1998 में देश की पहली किन्नर विधायक शबनम मौसी निर्वाचित
हुई थी।
o शहडोल
एवं सीधी जिले की सीमा पर सोन नदी पर सोन घड़ियाल अभ्यारण्य स्थित है।
o शहडोल
जिले के देवलोंद में सोन नदी पर बाणसागर बांध बना हुआ है,
इस बांध का नाम कवि बाणभट्ट के नाम पर बाणसागर रखा गया था। (bansagar
bandh kahan sthit hai)
o बाणसागर
बांध की नींव सन 1978 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई रखी थी तथा इसका उद्घाटन
2006 में अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा किया गया था। (bansagar bandh
kis nadi par sthit hai)
o बाणसागर
परियोजना तीन राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश,
बिहार (2 : 1 : 1) की संयुक्त परियोजना है।
जरूर देखे - MP POLICE MOCK TEST
जरूर देखे - MP CPCT MOCK TEST
o शहडोल
जिले में जोहिला, सोन, मुढना नदियॉं प्रवाहित होती है।
o शहडोल
जिले में वर्ष 2016 में पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।
o शहडोल
जिले कंकाली देवी का मंदिर स्थित है यहॉं कंकाली देवी की प्रतिमा 18 भुजाओं वाली है।
o महाभारत
ग्रंथ में पाण्डवों के अज्ञातवास के दौरान जिस विराट नगर का वर्णन है,
उसका संबंध इसी शहडोल से है, जिसके सम्राट
राजा विराट थे। (mp district wise gk in hindi)
म.प्र.
के सभी 52 जिले पढ़ने के लिये नीचे Click करे
शहडोल जिले के वस्तुनिष्ठ
प्रश्न (Shahdol District MCQ QUIZ)
shahdol
district mcq in hindi, shahdol mcq in hindi, mp gk mock test, mp gk mcq in
hindi, mp gk quiz in hindi
जरूर देखे - MP Police Mock Test Feature 👇 जरूर देखे - MP Police Mock Test1. शहडोल जिला मध्यप्रदेश के ........... संभाग के अंतर्गत आता है।
2. शहडोल जिले में कौन सी नदी बहती है ?
3. वर्ष 2003 में शहडोल जिले से अलग कर कौन सा जिला बनाया गया ?
4. शहडोल जिले के सीमा किस राज्य से लगती है ?
5. शहडोल जिले की सीमा मध्यप्रदेश के अन्य कितने जिलों से लगती है ?
6. शहडोल जिले में किस मेले का आयोजन किया जाता है ?
7. शहडोल जिले में कौन सा बांध स्थित है ?
8. शहडोल जिले में कौन सा प्रसिद्ध मंदिर स्थित है ?
9. शहडोल जिले का नाम किसकी अधिकता के कारण शहडोल पड़ा ?
10. शहडोल जिले में कौन सी गुफा स्थित है ?
11. शहडोल जिले में किस खनिज का उत्पादन किया जाता है?
12. बाणसागर बांध किस नदी पर बना हुआ है ?
13. शहडोल संभाग बनने से पूर्व किस जिले का हिस्सा था ?
14. देश की पहली किन्नर विधायक कौन थी ?
15. शहडोल संभाग कब बना ?
16. शहडोल जिले से कौन से अभिलेख प्राप्त हुए है ?
17. मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी कोयला खदान किस जिले में है ?
18. शहडोल जिले में कौन सा प्रसिद्ध कुण्ड स्थित है ?
19. बाणसागर परियोजना किन राज्यों की संयुक्त परियोजना है ?
20. देश की पहली किन्नर विधायक का संबंध किस जिले से है ?
No comments