दमोह जिले का सामान्य ज्ञान | Damoh District Gk in hindi | With MCQ
दमोह
जिले का सामान्य ज्ञान | Damoh District Gk in hindi | Damoh
in hindi
Click Here To Join Telegram Group |
हेलो दोस्तों,
Studyfundaaa द्वारा आप सभी को प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं
से सम्बंधित जानकारी Share की जाती है. जैसा कि हम सभी जानते
हैं कि प्रत्येक Competitive Exams में 'मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान' से सम्बंधित प्रश्न
पूछे जाते हैं. आज इस पोस्ट में हम आपके समक्ष जो जानकारी Share कर रहे हैं वह दमोह जिले का सामान्य ज्ञान | Damoh District Gk in hindi | Damoh in hindi की है. यह पोस्ट विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के
लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
दमोह जिला एक नजर
में (Damoh Jile ka Samanya Gyan)
Study Fundaaa |
o
दमोह जिला मध्यप्रदेश के
सागर संभाग के अंतर्गत आता है। (damoh kis sambhag me hai)
o
दमोह जिले का प्राचीन नाम
'तुण्डीकेर' था।
o
दमोह जिला मध्यप्रदेश के
उत्तरी पूर्वी भाग में स्थित है।
o
इस जिले का दमोह नाम राजा
नल की पत्नि 'रानी दमयंती' के नाम
पर रखा गया है।
o
दमोह जिले का कुल
क्षेत्रफल 7306 वर्ग किलोमीटर है। (area
of damoh district)
o
दमोह को जिला 1
नवंबर 1956 को नव निर्मित राज्य मध्य प्रदेश
के स्वतंत्र जिले के रूप में घोषित किया गया था।
o
दमोह जिले के अंतर्गत 8 तहसीलें है, जिनमें दमोह, दमयन्ती
नगर, हटा , पथरिया, जबेरा, पटेरा, बटियागढ़ एवं
तेंदूखेड़ा शामिल है। (damoh jile mein kitni tehsil hai)
o
दमोह जिले के अंतर्गत 4 विधानसभा क्षेत्र आते है, जिनमें दमोह, पथरिया, जबेरा, हटा शामिल है।
o
दमोह जिले की सीमा मध्यप्रदेश
के अन्य 6 जिलों सागर,
छतरपुर, पन्ना, कटनी,
जबलपुर, नरसिंहपुर जिले जिले से लगती है।
o दमोह जिला पूर्व में कटनी व पन्ना जिले से, पश्चिम में सागर जिले से, उत्तर में छतरपुर जिले से, तथा दक्षिण में जबलपुर व नरसिंहपुर जिले से घिरा हुआ है।
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश का सामान्य ज्ञान विस्तार से
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश के सभी 52 जिले विस्तार से
o
दमोह को ‘मध्यप्रदेश की पीतल नगरी’ के नाम से जाना जाता है,
क्योंकि यहॉं पीतल के सामान का निर्माण व्यापक पैमाने पर होता है।
(damoh in hindi)
o
यह क्षेत्र 16वीं ईस्वी
में गोण्ड वंश के महाराजा 'संग्राम शाह मरावी'
के 52 गढ़ों में शामिल था।
o
इसी स्थान पर संग्राम शाह
की पुत्र वधु 'रानी दुर्गावती' ने
गोण्डवाना साम्राज्य चलाया था।
o
दमोह जिले में जैन मुनि तरूणसागर
जी का जन्म हुआ था, इनका वास्तविक नाम पवन कुमार
जैन था।
o
14वी शताब्दी में खिलजी
शासकों ने अपने प्रशासनिक केन्द्रको चंदेरी से मो में स्थानांतरित किया था।
o
कड़वे प्रवचन के लिए पहचाने
जाने वाले तरूण सागर की 2018 में पीलिया बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। (damoh
jile ka samanya gyan)
o
दमोह जिले में बाल
श्रमिकों की संख्या मध्यप्रदेश के सभी जिलों में सबसे अधिक है।
o
दमोह जिले के संग्रामपुर
में विंध्य पर्वत की सबसे ऊँची चोटी 'गुडविल या
सद्भावना' चोटी स्थित है, जिसकी ऊॅंचाई
752 मीटर है।
o
दमोह स्थित संग्रामपुर घाटी
से 1866 ई. में नवपाषाण कालीन अवशेष प्राप्त हुए है।
o
पीतल नगरी के नाम से
प्रसिद्ध दमोह बुंदेलखंड का एक प्रमुख शहर है।
o
दमोह जिले के कुण्डलपुर
में जैन धर्म के 63 मंदिरों का एक समुह है, इसे जैन
धर्म का सिद्धक्षेत्र कहा जाता है। (kundalpur kahan hai)
o
कुण्डलपुर स्थित एक मंदिर
में भगवान आदिनाथ की पद्मासन मुद्रा में विशाल प्रतिमा है,
जिसे बड़े बाबा के नाम से जाना
जाता है।
o
दमोह जिले (Damoh
Jila) के बादंकपुर में प्रसिद्ध जागेश्वर शिव मंदिर स्थित है।
o
दमोह जिले में बड़े बाबा
के मेले का आयोजन भी किया जाता है।
o
दमोह स्थित नोहटा गांव में
शिव जी का प्रसिद्ध 'नोहलेश्वर मंदिर' स्थित है। इस मंदिर का निर्माण कल्चुरी नरेश युवराज प्रथम ने अपनी प्रिय
रानी नोहला के नाम पर कराया था। (damoh
jile ka gk)
o
दमोह जिले में सिंगोरगढ़
का किला अवस्थित है, इस किले में 15वीं शताब्दी
में गौंड राजा दलपत शाह अपनी रानी दुर्गावती संग यहां रहते थे।
o
दमोह जिले में 'बातीगढ़ का प्रसिद्ध किला' अवस्थित है, जो पर्शियन वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
o
दमोह जिले के भैंसा नामक
स्थान पर 'निदानकुण्ड जलप्रपात' स्थित है।
o
दमोह जिले की हटा तहसील में
'रंगमहल किला' स्थित है। (damoh
jila in hindi)
o
दमोह जिले में प्रत्येक
वर्ष संक्राति के अवसर पर 'जटाशंकर के मेले' का आयोजन किया जाता है।
o
वर्ष 1928 में जबलपुर में
हुए झण्डा सत्याग्रह में सर्वप्रथम झण्डा दमोह के 'प्रेमचन्द उस्ताद जी' ने फहराया था।
o
दमोह जिले में 'डायमण्ड सीमेंट' का कारखाना स्थित है। जिसका नाम बदलकर
My Cem कर दिया गया है। (bandakpur
kahan hai)
o
दमोह जिले में बादंकपुर का
मेला एवं कुण्डलपुर का मेला लगता है।
o
पत्रकार 'माधव सप्रे' दमोह जिले से संबंधित है।
o
दमोह जिले के संग्रामपुर
में देश का पहला 'पुरातत्व पार्क' स्थापित किया जा रहा है।
o
दमोह जिले में बाल श्रमिकों
की संख्या मध्यप्रदेश के सभी जिलों में सबसे अधिक है। (mp
district wise gk in hindi)
o
दमोह जिले में 'सीतानगर सिंचाई परियोजना' स्थित है जिसका प्रारंभ 25
जून 2018 को किया गया।
o
दमोह के 'बातियागढ अभिलेख' से ग्यासुद्दीन तुगलक और उसके पुत्र
मोहम्मद बिन तुगलक का उल्लेख मिलता है।
o
दमोह जिले में रानी
दुर्गावती अभयारण्य स्थित है, जिसकी स्थापना 1997
में की गई थी। (rani durgavati abhyaran kahan hai)
o
दमोह जिले में सुनार,
केन एवं ब्यारमा नदी प्रवाहित होती है।
o
दमोह जिले में हनुमान गड़ी
मंदिर,
प्रसिद्ध लक्ष्मण कुटी मंदिर, बूंदा बहू मंदिर,
मढ़कोले मंदिर, श्री राम मंदिर दमोह दीवान जी की
तलैया आदि प्रमुख स्थल है।
म.प्र.
के सभी 52 जिले पढ़ने के लिये नीचे Click करे
दमोह जिले के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Damoh District MCQ QUIZ)
damoh
district mcq in hindi, damoh mcq in hindi, mp gk mock test, mp gk mcq in hindi,
mp gk quiz in hindi
जरूर पढे- जनवरी से दिसंबर 2024 करंट अफेयर्स1. दमोह को पूर्व में किस नाम से जाना जाता था ?
2. दमोह जिले का गठन कब किया गया था ?
3. दमोह जिले का क्षेत्रफल कितना है ?
4. दमोह जिले में कौन सा किला स्थित है ?
5. दमोह जिले में निम्न में से कौन सी नदी प्रवाहित होती है ?
6. दमोह जिले में स्थित अभयारण्य का नाम बताइए ?
7. दमोह जिला मध्यप्रदेश के ........... संभाग के अंतर्गत आता है।
8. निम्न में से किस जिले को दमोह जिले की सीमा नहीं छूती है ?
9. दमोह जिले का नाम दमोह किस रानी के नाम पर रखा गया ?
10. दमोह जिले में कौन सी चोटी स्थित है ?
11. दमोह जिले में कौन सा जलप्रपात स्थित है ?
12. दमोह जिले में कौन सा अभिलेख प्राप्त हुआ है ?
13. दमोह जिले की सीमा मध्यप्रदेश के अन्य कितने जिलों से लगती है ?
14. दमोह जिले के नोहटा गांव में कौन सा मंदिर स्थित है ?
15. दमोह जिले में .......... मेले का आयोजन नहीं किया जाता है ?
16. दमोह जिले को किस नाम से जाना जाता है ?
17. दमोह स्थित कुण्डलपुर में जैन संप्रदाय के कितने मंदिर स्थित है ?
18. दमोह जिले में कौन सा कारखाना स्थित है
19. दमोह जिले में किस जैन मुनि का जन्म हुआ था ?
20. दमोह जिले में कौन-सी सिंचाई परियोजना स्थित है ?
No comments