भिंड जिले का सामान्य ज्ञान | Bhind District Gk in hindi | Bhind in hindi
भिंड
जिले का सामान्य ज्ञान | Bhind District Gk in hindi | Bhind in hindi
Click Here To Join Telegram Group |
हेलो दोस्तों,
Studyfundaaa द्वारा आप सभी को प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं
से सम्बंधित जानकारी Share की जाती है. जैसा कि हम सभी जानते
हैं कि प्रत्येक Competitive Exams में 'मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान' से सम्बंधित प्रश्न
पूछे जाते हैं. आज इस पोस्ट में हम आपके समक्ष जो जानकारी Share कर रहे हैं वह भिंड जिले का सामान्य
ज्ञान | Bhind District Gk in hindi | Bhind in hindi की है. यह
पोस्ट विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत
महत्वपूर्ण है।
भिंड जिला एक नजर
में (Bhind Jile
ka Samanya Gyan)
Study Fundaaa |
भिंड जिले के महत्वपूर्ण तथ्य (Bhind District in hindi)
o भिंड जिला मध्यप्रदेश के चंबल संभाग
के अंतर्गत आता है। (bhind
kis sambhag me hai)
o मध्य प्रदेश का यह जिला भौगोलिक रूप
से बीहड़, उपजाऊ भूमि और घने
वनों के लिए जाना जाता है।
o भिंड जिले का नाम महान ऋषि 'भिंडी ऋषि' के नाम पर रखा गया है। (bhind jile ka gk)
o भिंड जिला मध्यप्रदेश का सबसे कम
लिंगानुपात (838 : 1000) वाला जिला है।
o
भिंड जिले को 'बागियों का गढ़' कहा जाता हैं।
o
भिंड को जिला 1
नवंबर 1956 को नव निर्मित राज्य मध्य प्रदेश
के स्वतंत्र जिले के रूप में घोषित किया गया था।
o
भिंड जिले का कुल
क्षेत्रफल 4,459 वर्ग किलोमीटर है। (area
of bhind district)
o
भिंड जिला मध्यप्रदेश
राज्य की उत्तर-पूर्व में स्थित सीमावर्ती जिला है।
o
भिंड जिले के अंतर्गत 9
तहसीलें है, जिनमें भिंड, अटेर,
महेगांव, लहार, रोन,
मिहोना, गोहद, गौरमी,
मौ शामिल है। (bhind jile mein kitni tehsil hai)
o
भिंड जिले के अंतर्गत 5 विधानसभा क्षेत्र आते है, जिनमें भिंड, अटेर, महेगांव, लहार, गोहद शामिल है।
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश का सामान्य ज्ञान विस्तार से
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश के सभी 52 जिले विस्तार से
o
भिंड जिले की सीमा मध्यप्रदेश
के अन्य 3 जिलों मुरैना, ग्वालियर, दतिया जिले से लगती है।
o
भिंड जिले (Bhind jila) की सीमा भारत के अन्य राज्य
उत्तरप्रदेश से लगती है।
o
भिंड जिला पूर्व में उत्तर
प्रदेश राज्य से, पश्चिम में मुरैना व ग्वालियर
जिले से, दक्षिण-पश्चिम में दतिया जिले से घिरा हुआ है। (bhind
in hindi)
o भिंड की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से
कृषि है। जिले में किसानों की आय का मुख्य स्रोत डेयरी है।
o इंदौर, भोपाल, जबलपुर के बाद
भिंड सर्वाधिक पुरुष साक्षरता जिला है।
o मध्यप्रदेश का 'राजस्व प्रशिक्षण
केन्द्र' भिण्ड जिले में स्थित है।
o मध्यप्रदेश में जनसंख्या दृष्टि से सबसे छोटी तहसील 'रौन' है।
o गोहद क्षेत्र में चावल की प्रसिद्ध किस्म 'काली मूंछ' का उत्पादन होता है। (bhind district in hindi)
o भिंड जिले की गोहद तहसील को 'धान का कटोरा' कहा जाता है।
o
भिंड जिला (Bhind
Jila)
सरसों उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
o भिंड जिला चंबल नदी द्वारा बने बीहड़
के लिए प्रसिद्ध है,
ये बीहड़ कभी डाकुओं के निवास स्थल हुआ करते थे।
जरूर देखे - MP PATWARI MOCK TEST
जरूर देखे - MP GROUP - 4 MOCK TEST
o भिंड जिले में भिंड का किला, अटेर का किला तथा
गोहद का किला स्थित है। (ater
ka kila kahan hai)
o भिंड का किला 18वीं शताब्दी में
भदावर राज्य के शासक गोपाल सिंह भदौरिया ने बनवाया था।
o अटेर के किले का
निर्माण सन् 1664-1668 में राजा
बदन सिंह, महासिंह और बखत सिंह ने करवाया था।
o
गोहद के किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में सरदार राजा भीम सिंह ने करवाया था। (gohad ka kila)
o लहार तहसील के अंतर्गत 'रावतपुरा सरकार' नामक धार्मिक स्थल है, जहॉं पर प्रतिवर्ष मेले का आयोजन किया जाता है।
o भिंड की गोहद तहसील मध्यप्रदेश का सबसे कम वर्षा वाला स्थान है। (bhind jile ka gk)
o
भिंड मध्यप्रदेश का न्यूनतम
अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाला जिला है।
o
मालनपुर औद्योगिक
क्षेत्र प्रसिद्ध है, जिसे राज्य का दूसरा
सूखा बंदरगाह कहा जाता है।
o
भिंड स्थित भगवान शिव को
समर्पित, वनखंडेश्वर मंदिर को भारत के सबसे पुराने
मंदिरों में से एक माना जाता है।
o
ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 1175 में राजा पृथ्वीराज चौहान ने कराया था व पृथ्वीराज
चौहान के समय से इस मंदिर में अखंड
ज्योति लगातार प्रज्वलित रहती है। (bhind district madhya pradesh)
o
भिंड जिले के सुप्रसिद्ध
दंदरौआ धाम में हनुमान जी का मंदिर स्थित है, यहां पर प्रतिष्ठित हनुमान जी की
मूर्ति डॉक्टर हनुमान के नाम से प्रसिद्ध है।
o
भिण्ड जिले में पाँच
नदियाँ चंबल, क्वारी, वैसली, सिंध एवं पहुज
नदियाँ प्रवाहित होती हैं।
o भिंड में भिंड का किला, अटेर का किला, गोहद का किला, गौरी सरोवर पार्क, बटेश्वर महादेव मंदिर, वानखंडेश्वर मंदिर, त्र्यंबकेश्वर में महादेव मंदिर, बटेश्वर महादेव मंदिर, भिंडी ऋषि का मंदिर, मां रेणुका मंदिर आदि प्रसिद्ध स्थल है। (mp district wise gk in hindi)
जरूर देखे - MP POLICE MOCK TEST
जरूर देखे - MP CPCT MOCK TEST
म.प्र. के सभी 52 जिले पढ़ने के लिये नीचे Click करे
भिंड जिले के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Bhind District MCQ QUIZ)
bhind
district mcq in hindi, bhind mcq in hindi, mp gk mock test, mp gk mcq in
hindi, mp gk quiz in hindi
1. भिंड जिले का गठन कब किया गया था ?
2. भिंड जिले की मालनपुर तहसील किसका केन्द्र है ?
3. भिण्ड जिले का नाम किस ऋषि के नाम पर पड़ा ?
4. मध्यप्रदेश में जनसंख्या दृष्टि से सबसे छोटी तहसील ............ है?
5. भिंड जिला मध्यप्रदेश के किस संभाग के अंतर्गत आता है।
6. भिंड जिले के सीमा किस राज्य से लगती है ?
7. भिंड जिले में कौन सा संस्थान स्थित है ?
8. मध्यप्रदेश का सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला है ?
9. भिंड जिले का क्षेत्रफल कितना है?
10. भिंड जिले में कौन सा किला अवस्थित नहीं है ?
11. मध्यप्रदेश का सबसे कम वर्षा वाला स्थान है?
12. भिंड जिला चावल की कौन सी किस्म के लिए प्रसिद्ध है ?
13. गोहद के किले का निर्माण ............ ने करवाया था।
14. भिंड जिले में कुल कितनी तहसीले है
15. भिंड जिले की सीमा मध्यप्रदेश के अन्य कितने जिलों से लगती है ?
16. निम्न में से किस जिले को भिंड जिले की सीमा नही छूती है ?
17. भिंड जिले के अंतर्गत कितने विधानसभा क्षेत्र शामिल है ?
18. भिंड जिले में कौन सी नदी बीहड़ो का निर्माण करती है ?
19. भिंड जिले की लहार तहसील मे कौन सा धार्मिक स्थल है ?
20. भिंड जिले को कहा जाता है ?
No comments