सागर जिले का सामान्य ज्ञान | Sagar District Gk in hindi | With MCQ
सागर
जिले का सामान्य ज्ञान | Sagar District Gk in hindi | Sagar
in hindi
Click Here To Join Telegram Group |
हेलो दोस्तों,
Studyfundaaa द्वारा आप सभी को प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं
से सम्बंधित जानकारी Share की जाती है. जैसा कि हम सभी जानते
हैं कि प्रत्येक Competitive Exams में 'मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान' से सम्बंधित प्रश्न
पूछे जाते हैं. आज इस पोस्ट में हम आपके समक्ष जो जानकारी Share कर रहे हैं वह सागर जिले का सामान्य
ज्ञान | Sagar District Gk in
hindi | Sagar in hindi की है. यह पोस्ट विभिन्न
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
सागर जिला एक नजर
में (Sagar Jile ka Samanya Gyan)
Studyfundaaa |
सागर जिले के महत्वपूर्ण तथ्य (Sagar District in hindi)
o सागर
जिला मध्यप्रदेश के सागर संभाग के अंतर्गत आता है। (sagar
kis sambhag me hai)
o सागर
संभाग के अंतर्गत 6 जिले सागर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी,
छतरपुर आते है।
o निवाड़ी
जिले के बनने से पूर्व सागर संभाग में जिलो की संख्या 5 थी,
लेकिन निवाड़ी जिले के बनने पर सागर संभाग में जिलो की संख्या 6 हो
गई है।
o सागर
जिले का गठन राज्य पुनगर्ठन अधिनियम के तहत 1 नवंबर,
1956 किया गया था।
o सागर
जिले का कुल क्षेत्रफल 10,252 वर्ग किलोमीटर है। (area
of sagar district)
o सागर
जिला प्रदेश के मध्य भाग में स्थित एक सीमावर्ती जिला है,
जिसकी सीमा उत्तरप्रदेश राज्य से लगती है।
o सागर
जिले के अंतर्गत 12 तहसीलें है, जिनमें सागर, राहतगढ़, रहली,
गढ़ाकोटा, देवरी, केसली,
बीना, खुरई, बंडा,
शाहगढ़, माल्थोने, जैसीनगर
शामिल है। (sagar jile mein kitni tehsil hai)
o सागर
जिले के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र आते है,
जिनमें बीना, खुरई, सुरखी,
देवरी, रहली, नरियावली,
सागर, बंडा शामिल है।
o सागर
जिले (Sagar Jila) की सीमा मध्यप्रदेश
के अन्य 6 जिलों रायसेन, विदिशा,
अशोकनगर, छतरपुर, दमोह,
नरसिंहपुर जिले से लगती है।
o सागर
जिला पूर्व में दमोह व छतरपुर जिले से, दक्षिण
में नरसिंहपुर जिले से, पश्चिम में रायसेन व विदिशा जिले से,
उत्तर-पूर्व में अशोकनगर जिले से तथा उत्तर
में उत्तरप्रदेश राज्य से घिरा हुआ है।
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश का सामान्य ज्ञान विस्तार से
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश के सभी 52 जिले विस्तार से
o सागर
जिले को भारत का मध्य बिंदु, ह्रदय जिला, मध्यप्रदेश का स्वीट्जरलेंड के नाम से जाना जाता है। (sagar
jile ka gk)
o सागर
जिले के भारत के मध्यभाग में स्थित होने के कारण इसे 'भारत का ह्रदय' कहा जाता है।
o सागर
जिले का औद्योगिक विकास केन्द्र सिद्धगंवा है।
o सागर
जिला तेंदुपत्ता उत्पादन में प्रदेश का प्रथम जिला है।
o सागर
जिले में सर्वाधिक रॉक फास्फेट खनिज पाया जाता है।
o सागर
जिले मध्यप्रदेश की 'फॉरेंसिक सांइस लेबोरेट्री' स्थित है। (forensic science laboratory kahan
hai)
o सागर
जिले के बीना में कीटनाशक संयंत्र स्थापित किया गया है।
o सागर
जिले से 1857 की क्रांति का नेतृत्व शेख रमजान ने किया था।
o मध्यप्रदेश
का पहला गोकुल गांव सागर जिले के रतौना ग्राम में खुलेगा।
o सागर
जिले में मध्यप्रदेश पुलिस अपराध अनुसंधान प्रशिक्षण केन्द्र स्थित है।
o सागर
जिले में स्टेनलेस स्टील कॉम्प्लेक्स तथा माप-तौल
प्रशिक्षण संस्थान स्थित है। (map tol prashikshan
kendra kahan hai)
o सागर
जिले में मध्यप्रदेश की पहली तथा देश की तीसरी डी.एन.ए. प्रयोगशाला स्थित है।
जरूर देखे - MP PATWARI MOCK TEST
जरूर देखे - MP GROUP - 4 MOCK TEST
o सागर
जिले में सुनार व देहार नदियों के संगम पर 'रहली का
सूर्य मंदिर' स्थित है।
o सागर
जिले में बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना 2007 में की गई थी।
o सागर
जिला अनूसूचित जाति (SC) जनसंख्या वाला इंदौर
व उज्जैन के बाद तीसरा सबसे बड़ा जिला है।
o सागर
जिले में 'धमोनी उर्स' (Dhamoni
Urs) का आयोजन किया जाता है।
o सागर
जिले में बनेनी घाट का मेला, उल्दन का मेला,
सनोधा का मेला, भापेल मेला, देवरी मेला आदि मेले लगते है। (uldan ka mela kahan
lagta hai)
o सागर
जिले में बीना नदी पर भालकुण्ड जलप्रपात स्थित है। इस जलप्रपात को 'राहतगढ़ जलप्रपात' के नाम से भी जाना जाता है। (rahatgarh
jalprapat kahan hai)
o सागर
जिले में जैन धर्म का पवित्र तीर्थ स्थल मंगलगिरि तथा नेमी नगर जैन तीर्थ स्थल स्थित
है।
o सागर
जिले में गधेरी नदी के किनारे आबचंद की गुफाएं स्थित है तथा यहीं पर 'आबचंद का मेला' लगता है।
o सागर
जिले में धसान नदी के तट पर धमोनी दुर्ग स्थित है, जिसका
निर्माण राजा सूरत शाह ने करवाया था।
o सागर
जिले में राहतगढ़ का किला, गढ़पहला का किला, गौरझामर का किला, खिमलासा का किला, खुरई का किला अवस्थित है। (rahatgarh ka kila
kahan hai)
o सागर
शहर में प्रसिद्ध 'लाखा बंजारा' झील स्थित है, इस झील में कवि पदमाकर जी की प्रतिमा
लगी हुई है।
o सागर
जिले में कवि पदमाकर जी का जन्म हुआ था तथा सागर जिले में प्रतिवर्ष पदमाकर स्मृति
समारोह का आयोजन किया जाता है।
जरूर देखे - MP POLICE MOCK TEST
जरूर देखे - MP CPCT MOCK TEST
o सागर
जिले में नौरादेही वन्यजीव अभ्यारण्य स्थित है, जो
क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा अभ्यारण्य है। (nauradehi
abhyaran kahan per hai)
o इस
अभ्यारण्य का क्षेत्रफल 1195 वर्ग किमी है, इस अभ्यारण्य
में द. अफ्रीका के नामीबिया से चीता लाने की योजना चल रही है।
o सागर
जिले की बीना तहसील के आगासोद में वर्ष 2011 में ओमान देश के सहयोग से तेल रिफायनरी
स्थापित की गई है।
o इस
तेल रिफायनरी का संचानल भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL)
तथा ओमान रिफाइनरी द्वारा किया जाता है।
o सागर
जिले में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा व प्रथम डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय स्थित
है। (harisingh
gour vishwavidyalaya kahan hai)
o इस
विश्वविद्यालय की स्थापना डॉ. हरिसिंह गौर द्वारा दी गई दान की राशि से वर्ष 1946
में की गई थी।
o किसी
एक व्यक्ति के दान से स्थापित होने वाला यह देश का एकमात्र विश्वविद्यालय है।
o इस
विश्वविद्यालय को 1983 से पूर्व सागर
विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता था लेकिन वर्ष 1983 में इस विश्वविद्यालय का
नाम बदलकर डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय कर दिया गया।
o डॉ.
हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय को केन्द्र सरकार द्वारा 27
मई 2008 को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा
दिया गया। (harisingh gour vishwavidyalaya kab bana)
o डॉ.
हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है इस विश्वविद्यालय
के अंतर्गत 133 महाविद्यालय आते है।
o डॉ.
हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में 'गजानन माधव मुक्तिबोध'
सृजनपीठ स्थित है।
o डॉ.
हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में अभिनेता आशुतोष राणा तथा रजनीश ओशो ने शिक्षा
ग्रहण की थी।
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान With MCQ
MP Patwari की Test Series या Mock Test के लिए एक बार यह 👇 Video 👇 जरूर देखे।o सागर
जिले में जवाहरलाल नेहरू राज्य पुलिस अकादमी (JNPA) स्थित
है, यहॉं पुलिस अधीक्षक तथा उपनिरीक्षक को प्रशिक्षण दिया
जाता है। (jawaharlal police academy kahan hai)
o यह
पुलिस अकादमी उदनशाह के किले में स्थित है। जिसे 1906 में पुलिस विद्यालय के रूप में
स्थापित किय गया।
o तथा
वर्ष 1936 में इसे पुलिस महाविद्यालय का दर्जा दिया गया तथा वर्ष 1986 से पुलिस प्रशिक्षण
दिया जा रहा है।
o सागर
जिले के ऐरण नामक स्थान से गुप्तकालीन अभिलेख मिले हैं जिनसे सती प्रथा के
सर्वप्रथम लिखित प्रमाण मिले है। (aran abhilekh kahan
hai)
o ऐरण
अभिलेख को 'भानुगुप्त अभिलेख' के नाम से जाना जाता है।
o सागर
जिले में वर्ष 1919 में राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जन्म हुआ था।
o सागर
जिले में मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल का जन्म हुआ था। पं.
रविशंकर शुक्ल मध्यप्रदेश के पहले अनिर्वाचित मुख्यमंत्री थे।
o सागर
जिले में हिन्दी व्याकरण के जनक पंडित कामताप्रसाद गुरूजी का जन्म हुआ था। इन्हें
हिंदी व्याकरण का जनक कहा जाता है।
o सागर
जिला (Sagar Jila) प्रसिद्ध
बॉलीवुड अभिनेता मुकेश तिवारी (वसुली भाई) व गोविंद नामदेव का जन्म हुआ था।
o सागर
जिले के डॉ. संतोष शुक्ला जी ने पोलियो की दवाई का नारा 'दो बूंद जिंदगी की' दिया था।
o सागर
जिले से धसान, बेबस, बीना,
बामनेर, सोनार, कड़ान, देहार, गधेरी आदि नदियाँ प्रवाहित होती है। (mp
district wise gk in hindi)
म.प्र.
के सभी 52 जिले पढ़ने के लिये नीचे Click करे
सागर जिले के वस्तुनिष्ठ
प्रश्न (Sagar District MCQ QUIZ)
sagar
district mcq in hindi, sagar mcq in hindi, mp gk mock test, mp gk mcq in hindi,
mp gk quiz in hindi
1. सागर जिले को कहा जाता है ?
2. सागर जिले में निम्न में से कौन सा मेला लगता है ?
3. फॉरेंसिक सांइस लेबोरेट्री कहॉं पर स्थित है ?
4. सागर में कौन सा विश्वविद्यालय स्थित है ?
5. सागर जिले में कौन सा उर्स लगता है ?
6. सागर जिले में आयोजित होने वाले समारोह का नाम बताइए ?
7. सागर जिले में जैनियों का निम्न में से कौन सा प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है ?
8. सागर जिले में .......... अभ्यारण्य स्थित है ?
9. सागर में स्थित झील का नाम बताइए ?
10. सागर में तेल रिफाइनरी किस देश के सहयोग से स्थापित की गई है ?
11. मध्यप्रदेश पुलिस अपराध अनुसंधान प्रशिक्षण केन्द्र कहॉं पर है ?
12. सागर जिले से 1857 की क्रांति का नेतृत्व किसने किया था?
13. सागर जिले में निम्न में से कौन सा संयंत्र स्थापित है ?
14. निम्न में से सागर में कौन सा किला है ?
15. सागर जिले में सर्वाधिक कौन सा खनिज पाया जाता है।
16. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की स्थापना कब की गई थी ?
17. सागर जिले में .......... गुफाएं स्थित है ?
18. सागर जिले का औद्योगिक विकास केन्द्र .......... है ?
19. सागर जिले में कौन सा जलप्रपात बनता है ?
20. सागर स्थित झील में किसकी प्रतिमा लगी हुई है ?
No comments