💥 MP Patwari Test Series 2023 💥
अगर आप मध्‍यप्रदेश पटवारी परीक्षा की तैयारी कर रहे है
तो Free Test देने के लिए नीचे 👇दी गई Link पर Click करे।

मध्‍यप्रदेश का गठन | मध्‍यप्रदेश के गठन की प्रक्रिया | मध्‍यप्रदेश के संभाग एवं जिले

मध्‍यप्रदेश का गठन | मध्‍यप्रदेश के गठन की प्रक्रिया | मध्‍यप्रदेश के संभाग एवं जिले

मध्‍यप्रदेश का गठन | मध्‍यप्रदेश के गठन की प्रक्रिया | मध्‍यप्रदेश के संभाग एवं जिले
Click Here To Join Telegram Group

मध्‍यप्रदेश का गठन | मध्‍यप्रदेश के गठन की प्रक्रिया | मध्‍यप्रदेश के संभाग एवं जिले

हेलो दोस्‍तों,
Studyfundaaa द्वारा आप सभी को प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित जानकारी Share की जाती है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि प्रत्‍येक Competitive Exams में मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं. आज इस पोस्ट में हम आपके समक्ष जो जानकारी share कर रहे हैं वह मध्यप्रदेश के गठन से संबंधित है. यह पोस्ट विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है

मध्‍यप्रदेश का गठन | मध्‍यप्रदेश के गठन की प्रक्रिया | मध्‍यप्रदेश के संभाग



जरूर देखे - विभिन्‍न परिक्षाओं के PRACTISE SETS

मध्‍यप्रदेश का गठन (Madhya Pradesh Ka Gathan)        

देश के आजाद होने के बाद सभी राज्‍य/रियासतों को चार भागों पार्ट-A, पार्ट-B, पार्ट-C तथा पार्ट-में बांटा गया था।

ऐसे राज्य/रियासतें जो अंग्रेजों के अधीन थे तथा जिन्‍हें ब्रिटिश प्रांत के नाम से जाना जाता था, उन्‍हें पार्ट-में शामिल किया गया। इसके अलावा पार्ट-B तथा पार्ट-में देसी रियासतों को शामिल किया गया।पार्ट-के अंतर्गत अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह को शामिल किया गया

वर्ष 1947 में देश के आजाद होने के पश्चात मध्य प्रदेश नाम की कोई राज्य/रियासत नहीं था। मध्य प्रदेश राज्‍य का गठन चार भागों को मिलाकर किया गया था, इसलिए यह भी चार भागों में बंटा हुआ था। सुरूआती दौर में राज्‍य के निमार्ण के समय पहला भाग सीपी एंड बरार नाम से जाना जाता था। सीपी तथा बरार के तहत वर्तमान छत्तीसगढ़ राज्य का पूरा हिस्सा तथा वर्तमान महाराष्ट्र का भी कुछ हिस्‍से को भी इसमें शामिल किया गया था। (mp ka gathan in hindi)

·    पार्ट A इसे सेंट्रल प्रोविजंस एंड बरार के नाम से भी जाना जाता था, जिसकी राजधानी नागपुर रखी गई थी। देश की आजादी के बाद भारत को चार भागों में विभाजन के बाद सीपी एंड बरार, पार्ट-A का हिस्सा बनाया गया था। (mp me kitne sambhag hai)

·    पार्ट B मध्य प्रदेश राज्‍य का शेष भाग मध्य भारत के नाम से जाना जाता था, जिसकी दो राजधानियां हुआ करती थीं। मध्य भारत की राजधानी 6 महीने के लिए इंदौर तथा अगले 6 महीने के लिए ग्वालियर को बनाया जाता था।

·     पार्ट C विंध्य प्रदेश के तहत रीवा, सतना, पन्ना आदि रियासतें शामिल थीं। विंध्य प्रदेश की राजधानी रीवा हुआ करती थी। जिसे देश की आजादी के बाद पार्ट-श्रेणी राज्य में रखा गया था। (mp me kitne jile hai)

·    चौथे भाग के तहत भोपाल रियासत को मध्यप्रदेश राज्‍य में शामिल किया गया था। इसकी राजधानी भोपाल रखी गई थी। जिसे आजादी के तत्काल बाद मध्यप्रदेश राज्य में शामिल किया गया था। भोपाल रियासत देश के आजादी के दौरान पार्ट-श्रेणी राज्यों के अंतर्गत शामिल किया गया था। इस रियासत में नवाबों का शासन हुआ करता था। (mp ka gathan gk)

मध्‍यप्रदेश का गठन | मध्‍यप्रदेश के गठन की प्रक्रिया | मध्‍यप्रदेश के संभाग एवं जिले
1 नवंबर 1956 से पहले की मध्‍यप्रदेश की स्थिति





मध्य प्रदेश के गठन की प्रक्रिया (Madhya Pradesh Ke Gathan Ki Prakriya)

·     वर्ष 1956 से सन 2000 के मध्‍य प्रदेश का पुनर्गठन (MP Ka punar gathan) किया गया। वर्ष 1953 में राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया। जिसके द्वारा की गई अनुशंसा के आधार पर 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश राज्‍य का गठन किया गया।

·   मध्‍य प्रदेश के गठन के बाद राज्‍य की राजधानी भोपाल बनाई गई। प्रशासनिक दृष्टि से भोपाल केवल सीहोर जिले की एक तहसील हुआ करती थी, जिसे जिला नहीं बनाया गया था।

·    वर्ष 1956 में मध्य प्रदेश के गठन के बाद कुल 43 जिले तथा 9 संभाग बनाए गए थे। (madhya pradesh ka gathan kab hua)

·    इस दौरान मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र के हिस्से के अंतर्गत शामिल जिलों को वापस महाराष्ट्र को दिया गया, जो कि सभी पार्ट-के हिस्सा थे। इसके तहत अकोला, अमरावती, बुलढाना, यवतमाल, वर्धा, चांदा, नागपुर तथा भंडारा को तत्कालीन मुंबई राज्य का हिस्सा बनाया गया।

·   तत्कालीन मुंबई राज्य को गुजरात तथा महाराष्ट्र का कुछ हिस्सा मिला कर बनाया गया था। इन सभी को छोड़कर बाकी शेष हिस्से को मध्यप्रदेश में मिला दिया गया।

·     मध्य प्रदेश के पुन: निर्माण के दौरान प्रदेश के मंदसौर जिले के सुनील टप्पा को राजस्थान को दे दिया गया तथा शेष भानपुरा तहसील को मध्यप्रदेश में शामिला किया गया। (mp ka gathan gk)

·   देश की आजादी के दौरान बनाए गए पार्ट-के पूरे भाग को मध्यप्रदेश में शामिल किया गया। इसी के तहत राजस्थान के कोटा जिले के सिरोंज तहसील को मध्यप्रदेश में शामिल करते हुए विदिशा जिले में शामिल किया गया।

·    मध्य प्रदेश राज्‍य के गठन के बाद वर्ष 1972 में मध्यप्रदेश में 2 नए जिले बनाए गए। वर्ष 1972 में बनाए गए जिले के तहत पहला जिला भोपाल को तथा दूसरा जिला राजनांदगांव को बनाया गया। इस तरह से 26 नवंबर 1972 को मध्य प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 45 हो गई।

जरूर देखे - MP PATWARI MOCK TEST

जरूर देखे - MP GROUP - 4 MOCK TEST

mp patwari test series

·   1980 में मध्‍यप्रदेश में चंबल और बस्‍तर दो नवीन संभागों का गठन किया गया। परिणामस्‍वरूप संभागों की संख्‍या 10 से बढ़कर 12 हो गई। (mp ka gathan in hindi)

·    25 मई 1998 को गठित बीआर दुबे समिति की अनुशंषा पर 10 नए जिले तथा वर्ष 1998 में ही एक और नई समिति सिंह देव समिति का गठन की अनुशंषा के आधार पर 6 नए जिलों के गठन के बाद जिलों की कुल संख्‍या 61 हो गई।

·   इन दोनों समितियों के अनुशंसा के आधार पर 16 नए जिलों के गठन के बाद मध्य प्रदेश में कुल 61 जिले तथा 12 संभाग बनाए गए। वर्ष 1998 के दौरान क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य हुआ करता था।

·   अविभाजित मध्‍यप्रदेश की पूरब से पश्चिम सीमा 996 किमी थी जो कि वर्तमान में 870 किमी है तथा उत्‍तर से दक्षिण की सीमा 1127 किमी थी जो कि वर्तमान में 605 किमी है। (mp gk in hindi)

·    अविभाजित मध्‍यप्रदेश का क्षेत्रफल का क्षेत्रफल 4,43,446 वर्ग किमी है जो कि वर्तमान में 3,08,252 वर्ग किमी है।

·   इस दौरान बनाए गए नवीन जिलों के अंतर्गत डिंडोरी, बड़वानी, नीमच, कटनी, श्योपुर तथा उमरिया वर्तमान मध्‍य प्रदेश में शामिल हैं तथा 10 जिले वर्तमान छत्तीसगढ़ में शामिल किए गए हैं। 

·   1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश का पुनः विभाजन करते हुए छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाया गया, जो देश का 26वां राज्य बना। (mp ka vibhajan kab hua tha)

·   छत्‍तीसगढ़ के विभाजन के लिए संविधान में 84वां संविधान संशोधन किया कर छत्‍तीसगढ़ संशोधन विधेयक, 2000 लाया गया।

जरूर पढ़े - मध्‍यप्रदेश के सभी 52 जिले विस्‍तार से



·    इस विधेयक को 31 जुलाई, 2000 को लोकसभा, 9 अगस्‍त, 2000 को राज्‍यसभा पारित किया गया तथा 24 अगस्‍त को इस विधेयक पर राष्‍ट्रपति के हस्‍ताक्षर हुए।

·    तत्‍कालीन मध्‍यप्रदेश से 16 जिलों तथा 3 संभाग को छत्‍तीसगढ़ को दे दिया गया, जिसके बाद मध्‍यप्रदेश में कुल जिलों की संख्‍या घटकर 45 तथा संभागों की संख्‍या 9 रह गई। (madhya pradesh ka nirman kab hua)

·   15 अगस्‍त 2003 को मध्‍यप्रदेश में 3 जिलों का गठन किया गया। इसके तहत खंडवा से बुरहानपुर, गुना से अशोकनगर तथा शहडोल से अनूपपुर को अलग करते हुए नए जिले बनाए गए तत्‍पश्‍चात जिलों की संख्‍या 45 से बढ़कर 48 हो गई।

·     वर्ष 2008 में दो नए जिले अलीराजपुर को झाबुआ से अलग कर का नया जिला तथा सिंगरौली को सीधी से अलग करते हुए नए जिले बनाए गए। जिससे जिलों की संख्‍या बढ़कर 50 हो गई।

·    14 जून, 2008 को शहडोल को संभाग बनाया गया जिसके चलते संभागों की संख्‍या मध्‍यप्रदेश में 9 से बढ़कर 10 हो गई। (shahdol sambhag kab bana)

·     इसी कड़ी में वर्ष 2013 के दौरान एक और नए जिले का गठन शाजापुर से अलग करते हुए आगर मालवा नाम दिया गया। जो प्रदेश का 51वां जिला बना।

·    01 अक्टूबर 2018 को टीकमगढ़ जिले से पृथ्वीपुर, निवाड़ी एवं ओरछा तहसीलों को अलग करते हुए निमाड़ी नाम से नया जिला बनाया गया है। इस प्रकार अब वर्तमान मध्‍य प्रदेश में जिलों की संख्‍या 52 हो गई है तथा निमाड़ी को प्रदेश का 52वां जिला बनाया गया है।

·      वर्तमान में मध्‍यप्रदेश में 10 संभाग एवं 52 जिले है। (mp me kitne sambhag hai)

जरूर देखे - MP POLICE MOCK TEST

जरूर देखे - MP CPCT MOCK TEST



मध्‍यप्रदेश के संभाग और जिले (mp ke sambhag or jile)

मध्‍यप्रदेश का गठन | मध्‍यप्रदेश के गठन की प्रक्रिया | मध्‍यप्रदेश के संभाग एवं जिले
www.studyfundaaa.com

मध्‍यप्रदेश में कौन से जिले कब बने एक नजर में 

मध्‍यप्रदेश का गठन | मध्‍यप्रदेश के गठन की प्रक्रिया | मध्‍यप्रदेश के संभाग एवं जिले
www.studyfundaaa.com

जरूर पढे़ - मध्‍यप्रदेश का सामान्‍य परिचय With MCQ

जरूर पढ़े - मध्‍यप्रदेश का गठन With MCQ
मध्‍यप्रदेश के गठन से संबंधित वस्‍तनिष्‍ठ प्रश्‍न (40 mp gk important mcq in hindi)

mp gk quiz in hindi, mp ka gathan mcq in hindi, mp gk test, mp gk mcq, mp gk mcq in hindi

Java Programming Language Output this code Quizzes 1

1. मध्य प्रदेश का एकीकरण किस वर्ष हुआ था ?





2. मध्य प्रदेश कितने संभागों में विभाजित है ? -





3. मध्य प्रदेश की राजधानी है ?





4. मध्य प्रदेश की सीमा का अधिकांश भाग किस राज्य में मिला हुआ है ?





5. देश के पांच राज्यों से मध्य प्रदेश की सीमा मिलती है, बताइए निम्न में से किस राज्य की सीमा मध्य प्रदेश को नहीं छूती है ?





mp patwari test series

6. मध्य प्रदेश में पूर्व के भोपाल राज्य को कब मिलाया गया था ?





7. अविभाजित मध्यप्रदेश पूर्व से पश्चिम की ओर चौड़ाई कितनी थी ?




8. अविभाजित मध्यप्रदेश की सीमा कितने राज्यों को स्पर्श करती थी ?




9. मध्य प्रदेश राज्य का गठन कब किया गया था?




10. वर्ष 1947 में सेण्ट्रल इण्डिया के प्रदेशों को कितने भागों में विभाजित किया गया था?






11. राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना कब की गई थी?




12. राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष कौन थे?




13. नर्मदापुरम किस सम्भाग का नया नाम है?




14. 10वाँ सम्भाग किसे बनाया गया है?




15. वर्ष 2008 में सिंगरौली जिले का गठन किस जिले का विभाजन करके किया गया था?




16. विंध्‍य प्रदेश की राजधानी कहाँ थी?




17. निम्नलिखित में से कौन राज्य पुनर्गठन आयोग (1953) का सदस्य नहीं था?




18. वर्ष 2000 में विभाजन से पहले मध्य प्रदेश में कितने सम्भाग थे?




19. अलीराजपुर को किस जिले से पृथक् कर अलग जिला बनाया गया था?




20. 15 अगस्त, 2003 को अशोकनगर जिले को किस जिले से पृथक् करके बनाया गया था?






21. भोपाल एवं राजनान्दगाँव को पृथक् जिला कब बनाया गया था?





22. 1 नवम्बर 1956 को गठन के समय मध्य प्रदेश में कितने जिले थे? -





23. स्वतन्त्रता के पूर्व राज्य को किस नाम से पुकारा जाता था?





24. राज्य का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?





25. वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ के गठन के पश्चात् मध्य प्रदेश में कितने जिले बचे थे?





26. छत्तीसगढ़ के गठन के पूर्व मध्य प्रदेश में कितने जिले थे?





27. 30 जून, 1998 को सिंहदेव कमेटी की अनुशंसा पर कितने जिलों का गठन किया गया था?




28. 25 मई, 1998 को बी आर दुबे आयोग की सिफारिश पर कितने जिलों का गठन किया गया था?




29. भोपाल को राज्य निर्माण के प्रारम्भिक समय में किस प्रकार के वर्ग में शामिल किया गया था?




30. राज्य पुनर्गठन आयोग, 1953 ने किस आधार पर राज्यों के गठन की अनुशंसा की थी?




mp patwari test series

31. मध्य प्रदेश का विभाजन कब हुआ था?





32. राज्य के किस सम्भाग में सर्वाधिक तहसीलें हैं? -





33. सेण्ट्रल प्रॉविनेंस एवं बरार की राजधानी कहाँ थी?





34. मध्य प्रदेश निम्न में से किस प्रकार का राज्य है?





35. छत्तीसगढ़ के गठन के बाद मध्य प्रदेश में कितने सम्भाग शेष बचे थे?





36. बुरहानपुर को किस जिले से पृथक् करके नया जिला बनाया गया था?





37. मन्दसौर जिले के किस भाग को राजस्थान में मिला दिया गया था?




38. मध्य प्रदेश में कितने सम्भाग एवं जिले हैं?




39. सेण्ट्रल प्रॉविनेंस एवं बरार की राजधानी कहाँ थी?




40. राजस्थान की सिरोंज तहसील को किस जिले में शामिल किया गया था?




दोस्‍तों इस पोस्‍ट के माध्‍यम से आपने मध्‍यप्रदेश का गठन (Madhya Pradesh Ka Gathan) के बारे में जाना साथ ही MP ke district, Mp ke sambhag/division, mp ka punar gathan, mp ka nirman, madhya pradesh ka gathan kab hua, madhya pradesh ka nirman kab hua, madhya pradesh ka gathan kaise hua, madhya pradesh ka nirman kaise hua, mp gk quiz in hindi, mp ka gathan mcq in hindi, mp gk test, mp gk mcq, mp gk mcq in hindi, MP Ka punar gathan, madhya pradesh ka gathan kab hua, mp ka gathan in hindi, mp gk in hindi, mp ka vibhajan kab hua tha, madhya pradesh ka nirman kab hua, shahdol sambhag kab bana, mp me kitne sambhag hai, mp me kitne sambhag hai, mp me kitne jile hai के बारे में भी जाना यदि आपको यह जानकारी अच्‍छी लगी हो तो जरूर इस जानकारी को अपने दोस्‍तों के साथ शेयर करना न भूले। और हां इस पोस्‍ट पर कमेंट (Comment) कर बताये यह पोस्‍ट आपको कैसी लगी ताकि हम अपनी ओर से आपको विभिन्‍न परीक्षाओं की तैयारी के लिये एक बेहतर जानकारी व महत्‍वपूर्ण तथ्‍य उपलब्‍ध करा सके।और हां www.studyfundaaa.com को Subscribe करना ना भूले।

1 comment:

Powered by Blogger.