रीवा जिले का सामान्य ज्ञान | Rewa District Gk in hindi | With MCQ
रीवा
जिले का सामान्य ज्ञान | Rewa District Gk in hindi | Rewa
in hindi
Click Here To Join Telegram Group |
हेलो
दोस्तों,
Studyfundaaa द्वारा आप सभी को प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं
से सम्बंधित जानकारी Share की जाती है. जैसा कि हम सभी जानते
हैं कि प्रत्येक Competitive Exams में 'मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान' से सम्बंधित प्रश्न
पूछे जाते हैं. आज इस पोस्ट में हम आपके समक्ष जो जानकारी Share कर रहे हैं वह रीवा जिले का सामान्य
ज्ञान | Rewa District Gk in
hindi | Rewa in hindi की है. यह पोस्ट विभिन्न
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
रीवा जिला एक नजर
में (Rewa Jile ka Samanya Gyan)
Studyfundaaa |
o रीवा
जिला मध्यप्रदेश के रीवा संभाग के अंतर्गत आता है। (rewa
kis sambhag me hai)
o रीवा
संभाग के अंतर्गत 4 जिले रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली आते है।
o रीवा
जिले का कुल क्षेत्रफल 6240 वर्ग किलोमीटर है। (area
of rewa district)
o रीवा
जिला प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित एक सीमावर्ती जिला है,
जिसकी सीमा उत्तरप्रदेश राज्य से लगती है।
o रीवा
जिले के अंतर्गत 11 तहसीलें है, जिनमें हुजूर, मऊगंज, हनुमना,
नईगढ़ी, जवा, त्योंथर,
रायपुर कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया, मनगवां शामिल
है। (rewa jile mein kitni tehsil hai)
o रीवा
जिले के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र आते है,
जिनमें रीवा, देवतालाब, मऊगंज,
त्योंथर, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया, मनगवां शामिल है।
o रीवा
जिले (Rewa Jila) की सीमा मध्यप्रदेश
के अन्य 2 जिलों सतना व सीधी जिले से लगती है।
o रीवा
जिला पश्चिम में सतना जिले से दक्षिण में सीधी जिले से तथा उत्तर व पूर्व में उत्तरप्रदेश
राज्य से घिरा हुआ है।
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश का सामान्य ज्ञान विस्तार से
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश के सभी 52 जिले विस्तार से
जरूर देखे - MP Police Mock Test
o रीवा
जिले को पूर्व में ‘भथा’ के नाम से जाना जाता था।
o मध्यप्रदेश
के पुनर्गठन (1956) से पूर्व रीवा विंध्यप्रदेश की राजधानी थी।
o रीवा
शहर का नाम रेवा नदी के नाम पर पड़ा जो कि नर्मदा नदी का पौराणिक नाम कहलाता है।
o रीवा
जिले में मध्यप्रदेश का पहला व एकमात्र सैनिक स्कूल स्थित है,
जिसे 1962 में स्थापित किया गया था। (rewa
jile ka gk)
o रीवा
शहर बिछिया नदी के किनारे स्थित है। टोंस यहाँ की एक अन्य प्रमुख नदी है।
o रीवा
जिले (Riwa Jila)को ‘सफेद शेरों की भूमि’ कहा जाता है।
o रीवा
जिले के गोविंदगढ़ में पहला सफेद बाघ मोहन मिला था।
o रीवा
जिले के गोविंदगढ़ में मध्यप्रदेश का आम अनुसंधान केन्द्र स्थित है।
o रीवा
जिले में बीहड़ नदी पर मध्यप्रदेश का
सबसे ऊंचा चचाई जलप्रपात स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई 130 मीटर है। (mp
ka sabse bada jalprapat kaun sa hai)
o बहूटी
जलप्रपात बीहड़ की सहायक नदी सेलर नदी पर बनता है। बहूटी जलप्रपात वर्तमान में मध्यप्रदेश
का सबसे बड़ा जलप्रपात है।
o रीवा
जिले में महाना नदी पर केवटी जलप्रपात बनता है। केवटी जलप्रपात वर्तमान में मध्यप्रदेश
का तीसरा सबसे ऊँचा जलप्रपात है।
o रीवा
जिले के सिरमौर में टोंस नदी पर पूर्वा जलप्रपात बनता है इसके अलवा रीवा जिले में
पियावन जलप्रपात व बेलोही जलप्रपात स्थित है।
o रीवा
जिले में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय है। जिसकी स्थापना 1968 में की गई थी।
(awadhesh
pratap singh vishwavidyalaya kahan hai)
o रीवा
जिले में श्याम शाह मेडिकल कॉलेज स्थापित है, जिसकी
स्थापना 1964 में की गई थी।
o रीवा
जिला सुपारी के खिलौने के लिए प्रसिद्ध है
o रीवा
जिले में पशु महाविद्यालय भी स्थापित किया गया है।
o रीवा
जिले में अशोक द्वारा निर्मित देव कोठार बौद्ध स्तूप है।
o रीवा
जिले में ठाकुर रमणतसिंह स्टेडियम स्थित है। (thakur ranmat singh
stadium kahan per hai)
o रीवा
जिले की गुढ तहसील में 750 मेगावाट क्षमता का रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट स्थापित
है।
o इस
सोलर प्लांट का उदघाटन 10 जुलाई 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया
गया था।
o इस
सोलर प्लांट की कुल उत्पादित विद्युत का 24% प्रतिशत
दिल्ली मेट्रो को दिया जाएगा।
o रीवा
जिले में महामृत्युंजय का मंदिर स्थित है जहॉं बसंत पंचमी और शिवरात्रि पर 'महामृत्युंजय के मेले' का आयोजन किया जाता है। (mahamrityunjay
ka mela kahan lagta hai)
जरूर देखे - MP POLICE MOCK TEST
जरूर देखे - MP CPCT MOCK TEST
o जिप्सम, हरसौठ, चूना-पत्थर एवं बॉक्साइट उत्खनित किया
जाता है।
o रीवा
जिले में बीहड़ नदी में केवटी, बहूटी जलप्रपात
स्थित है।
o रीवा
जिले में फॉरेस्ट गार्ड ट्रेनिंग स्कूल स्थित है।
o रीवा
जिले में पुलिस वाहन प्रशिक्षण शाला तथा पुलिस मोटर वर्कशॉप स्थित है।
o रीवा
जिले में त्यौंथर पुरातात्विक स्थल स्थित है। (mp district wise gk in
hindi)
o रीवा
जिले में सोन नदी पर स्थित बाणसागर परियोजना का मुख्यालय स्थित है।
o रीवा
जिले में टोंस, बीहड़, बिछिया,
सोन, केवटी व बहुटी नदियॉं प्रवाहित होती है।
o रीवा
जिले में वेंकट भवन संग्रहालय स्थित है, महाराज
वेंकटरमण सिंह ने 1908 में इस शाही महल का निर्माण करवाया था।
o इस
महल को वर्तमान में वेंकट भवन के नाम से जाना जाता है, जिसे वर्तमान में संग्रहालय के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। । (riwa
jile ka gk)
o रीवा
जिले में तालाब मंदिर, रामसागर मंदिर, महामृत्युंजय शिवमंदिर, महिषासुर मर्दनी मंदिर,
मॉं जलपा देवी मंदिर, विंध्यवासिनी मंदिर,
चिरहुला नाथ हनुमान मंदिर, पचमठा मंदिर,
लक्ष्मण बाग धाम आदि प्रमुख स्थल स्थित है।
म.प्र.
के सभी 52 जिले पढ़ने के लिये नीचे Click करे
रीवा जिले के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Rewa District MCQ QUIZ)
rewa
district mcq in hindi, rewa mcq in hindi, mp gk mock test, mp gk mcq in hindi,
mp gk quiz in hindi
जरूर देखे - MP Police Mock Test Feature 👇 जरूर देखे - MP Police Mock Test1. रीवा जिला मध्यप्रदेश के किस संभाग के अंतर्गत आता है।
2. रीवा सोलर प्लांट से किसे बिजली दी जाएगी ?
3. रीवा जिले का क्षेत्रफल कितना है?
4. रीवा जिले को पूर्व में किस नाम से जाना जाता था।
5. रीवा जिले में कौन सा अनुसंधान केन्द्र स्थित है ?
6. रीवा जिला किस लिए प्रसिद्ध है ?
7. चचाई जलप्रपात किस नदी पर स्थित है ?
8. रीवा जिले किस मेले का आयोजन किया जाता है ?
9. निम्न में से किस जिले की सीमा रीवा जिले से लगती है ?
10. रीवा जिले में स्थित खेल स्टेडियम का नाम बताइए ?
11. मध्यप्रदेश में पुलिस वाहन प्रशिक्षण शाला कहाँ पर है ?
12. रीवा जिले में कौन सा संग्रहालय स्थित है ?
13. रीवा जिले की सीमा किस राज्य से लगती है ?
14. रीवा जिला किस नदी के किनारे स्थित है ?
15. रीवा जिले में कौन सा विश्वविद्यालय स्थित है ?
16. रीवा जिले में कुल कितनी तहसीले है ?
17. केवटी जलप्रपात किस नदी पर स्थित है ?
18. रीवा का नाम किस नदी के नाम पर रीवा पड़ा ?
19. रीवा में मिले पहले सफेद बाघ का नाम बताइए ?
20. रीवा जिले में कौन सा मेडिकल कॉलेज अवस्थित है ?
No comments