Mp Gk Mcq In Hindi | Mp Gk Questions In Hindi | Set - 2

Madhya Pradesh Gk Questions In Hindi | Madhya Pradesh Samanya Gyan

mp gk mcq in hindi
Click Here To Join Telegram Group
Madhya Pradesh General Knowledge In Hindi | Mp Ka Samanya Gyan

हेलो दोस्‍तों,

Studyfundaaa द्वारा आप सभी को प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित जानकारी Share की जाती है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि प्रत्‍येक Competitive Exams में 'मध्‍यप्रदेश के सामान्‍य ज्ञान' से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं. आज इस पोस्ट में हम आपके समक्ष जो जानकारी Share कर रहे हैं वह Mp Gk Questions In Hindi  | Mp Gk Mcq In Hindi | Set - 2 की है. यह पोस्ट विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।



Mp Gk Mcq In Hindi Mp Gk Questions In Hindi | Set - 2

Java Programming Language Output this code Quizzes 1

1. चचाई जलप्रपात किस जिले में स्थित है ?




चचाई जलप्रपात रीवा जिले में स्थित है। यह जलप्रपात मध्यप्रदेश का सबसे ऊँचा जलप्रपात है। बीहड़ नदी पर स्थित यह जलप्रपात 130 मीटर ऊंचा तथा गहराई 115 मीटर एवं चौड़ाई 175 मीटर है। यह एक खूबसूरत एवं आकर्षक जलप्रपात है, जो प्राकृतिक एवं गोलाकर रूप में है। इस प्रपात के आसपास की भूमि समतल है तथा इसे ‘भारत का नियाग्रा‘ भी कहा जाता है।

2. पर्यटन स्थल पचमढ़ी किस पर्वत श्रृंखला पर स्थित है ?




पचमढ़ी सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला पर स्थित है। पचमढ़ी मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित एक हिल स्टेशन है। इसे ‘सतपुड़ा की रानी‘ के उपनाम से भी जाना जाता है। पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व में आता है और मध्यप्रदेश का उच्चतम बिंदु ‘धूपगढ़‘ यहीं स्थित है जिसकी कुल ऊंचाई 1352 मीटर है। इसके अतिरिक्त पचमढ़ी में प्रियदर्शिनी प्वाइंट, रजत प्रपात, हांडी खोह, जटाशंकर गुफा, पांडव गुफा, अप्सरा विहार आदि स्थित है।

जरूर पढ़े - MP GK MCQ In Hindi (Set - 1)

जरूर पढ़े - MP GK MCQ In Hindi (Set - 2)

जरूर पढ़े - MP GK MCQ In Hindi (Set - 3)

जरूर पढ़े - MP GK MCQ In Hindi (Set - 4)

जरूर पढ़े - MP GK MCQ In Hindi (Set - 5)

जरूर पढ़े - MP GK MCQ In Hindi (Set - 6)

जरूर पढ़े - MP GK MCQ In Hindi (Set - 7)

जरूर पढ़े - MP GK MCQ In Hindi (Set - 8)

जरूर पढ़े - MP GK MCQ In Hindi (Set - 9)

जरूर पढ़े - MP GK MCQ In Hindi (Set - 10)

3. चन्द्रशेखर आजाद का जन्म किस जिले में हुआ था ?




चन्द्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 ई. को मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा नामक गाँव में हुआ था। लेकिन 17 मई 2008 को झाबुआ से अलीराजपुर के रूप में एक नये जिले का निर्माण किया गया। और भाबरा नामक गाँव वर्तमान में अलीराजपुर जिले में आता है। तथा इस भाबरा गाँव का नाम बदलकर चन्द्रशेखर आजाद नगर कर दिया गया है। चन्द्रशेखर आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी थे। आजाद ने इलाहाबाद स्थित अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से लड़ते हुए उन्होंने अपने आप को गोली मार ली थी।

जरूर पढ़े - MP GK MCQ In Hindi (Set - 1)

जरूर पढ़े - Histroy MCQ In Hindi (Set - 1)

जरूर पढ़े - Science MCQ In Hindi (Set - 1)

जरूर पढ़े - India GK MCQ In Hindi (Set - 1)

जरूर पढ़े - Computer MCQ In Hindi (Set - 1)

जरूर पढ़े - Geography MCQ In Hindi (Set - 1)

जरूर पढ़े - Constitution MCQ In Hindi (Set - 1)

4. मध्यप्रदेश के किस स्थान की साड़ियाँ प्रसिद्ध है ?




मध्यप्रदेश में चंदेरी साड़ियों के लिये प्रसिद्ध है। चंदेरी में हाथ से बुनी साड़ियों का निर्माण किया जाता है। चंदेरी मखमल उद्योग के लिए भी प्रसिद्ध है। चंदेरी मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के अंतर्गत आता है। चंदेरी में साड़ियों के अतिरिक्त चंदेरी का किला स्थित है जिसका निर्माण 11वीं सदी में प्रतिहार नरेश कीर्तिपाल ने करवाया था। इसी किले में जौहरकुण्ड, हवामहल, नौखण्डा महल, तथा खूनी दरवाजा स्थित है।

5. मध्यप्रदेश की सीमाएँ किस राज्य से नहीं मिलती ?




मध्यप्रदेश की सीमाएँ उड़ीसा राज्य से नहीं मिलती है। मध्यप्रदेश की सीमाएँ पाँच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इन पाँच राज्यों में उत्तसर में उत्तरप्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिमी में राजस्थान है। मध्यप्रदेश की सर्वाधिक सीमा महाराष्ट्र से तथा सबसे कम गुजरात से स्पर्श होती है। मध्यप्रदेश 1 नवंबर, 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन मध्यप्रदेश राज्य से 16 जिले अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी जिसके चलते भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान बन गया।


6. निम्न में से कौन-सा नगर काली सिंध नदी के किनारे बसा है ?




काली सिंध नदी के किनारे सोनकच्छ नगर बसा है। काली सिंध नदी देवास जिले के बागली गांव से निकलती है। यह नदी शाजापुर एवं राजगढ़ जिलों में बहती हुई राजस्थान में चंबल नदी में मिल जाती है। काली सिंध नदी की कुल लंबाई 150 किलोमीटर है।

7. मध्यप्रदेश का गठन किस दिन हुआ था ?



मध्यप्रदेश का गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था। 29 दिसंबर 1953 में बने फजल अली की अध्यक्षता में गठित राज्य पुनर्गठन आयोग की अनुशंसा पर 1 नवंबर 1956 को नवीन मध्यप्रदेश का गठन हुआ। नवनिर्मित मध्यप्रदेश में 43 जिले एवं 9 संभाग थे तथा भोपाल को मध्यप्रदेश की राजधानी बनाया गया। प्रदेश को मध्यप्रदेश नाम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिया था। वर्तमान में मध्यप्रदेश में 52 जिले एवं 10 संभाग है।

 जरूर पढ़े - मध्‍यप्रदेश का सामान्‍य ज्ञान विस्‍तार से

जरूर पढ़े - मध्‍यप्रदेश के सभी 52 जिले विस्‍तार से


8. 'राजघाट बाँध' किन दो राज्यों की सम्मिलित परियोजना है ?



राजघाट बाँध उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश दो राज्यों की सम्मिलित परियोजना है। यह परियोजना बेतवा नदी पर है। इसके अलावा गांधी सागर, जवाहर सागर, राणा प्रताप सागर परियोजनाएं मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच, बाणसागर परियोजना मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश व बिहार के बीच, पेंच परियाजना व बावनथड़ी परियोजना, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच, सरदार सरोवर परियोजना गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र की संयुक्त परियोजना है।

जरूर पढ़े - कम्‍प्‍यूटर सामान्‍य ज्ञान विस्‍तार से

9. सारणी ताप विद्युत गृह किस जिले में है ?



सारणी ताप विद्युत गृह बैतुल जिले पाथरखेड़ा कोयला क्षेत्र में स्थित है। यह राजस्थान, मध्यप्रदेश का सम्मिलित उपक्रम है, जिसमें मध्यप्रदेश व राजस्थान का हिस्सा 3 : 2 है। इसकी क्षमता 1142 मेगावाट है। सारणी ताप विद्युत गृह की स्थापना अमेरिका के सहयोग से वर्ष 1967 में की गई थी।

10. मध्यप्रदेश में कंदरिया महादेव मंदिर कहाँ है ?



मध्यप्रदेश में कंदरिया महादेव मंदिर ‘खजुराहो‘ में स्थित है। खजुराहो मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। खजुराहो में 10-11वी सदी में चंदेल शासकों द्वारा पाषाण निर्मित भव्य मंदिर है। इन मंदिरों पर मैथुन (रति) क्रियाओं का सजीव चित्रण किया गया है। इन मंदिरों में प्रमुख है कंदरिया महादेव मंदिर जिसका निर्माण यशोवर्मन द्वारा किया गया था चौंसठ योगिनी मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर आदि स्थित है। खजुराहो के मंदिरों को यूनेस्को द्वारा 1986 में विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया था।

मध्‍यप्रदेश का सामान्‍य ज्ञान (MP Ka Samanya Gyan)

दोस्‍तों इस पोस्‍ट के माध्‍यम से आपने Mp Gk Questions In Hindi  | Mp Gk Mcq In Hindi | Set - 2 के बारे में जाना साथ ही mp gk in hindi, mp ka samanya gyan, mp ka general knowledge, madhya pradesh ka gk, madhya pradesh general knowledge, mp ka gk, mp gk, madhya pradesh general knowledge, mp ka samanya parichay, chachai jalprapat rewa, chachai jalprapat in hindi, chachai jalprapat kahan per hai, pachmarhi kahan hai, mp ki sabse unchi pahadi, pandav jalprapat kahan hai, rajat jalprapat kahan hai chandra shekhar azad ka janm kab hua tha, alirajpur jila kab bana, chanderi kahan hai, chanderi kahan per sthit hai, chanderi saree kaha banti hai, chanderi ka kila kisne banwaya, chanderi ka kila kaha per hai, jauhar kund kahan hai, khooni darwaza kaha h, hawa mahal kahan hai, mp ki seema se lage rajya, madhya pradesh ki seema se lage rajya, mp ki sabse jyada seema kis rajya se lagti hai, kali sindh river udgam sthal, kali sindh ka udgam sthal, kali sindh nadi kahan se nikalti, kali sindh nadi ki lambai kitni hai, mp ka gathan, mp ka gathan kab hua, mp ka gathan mcq in hindi, madhya pradesh ka gathan kab hua tha, madhya pradesh ka gathan in hindi, rajghat pariyojana in hindi, rajghat pariyojana kahan hai, rajghat pariyojana kis nadi par hai, sarni tap vidyut kendra kahan hai, kandariya mahadev mandir kaha hai, chausath yogini mandir kahan hai, khajuraho kaha hai, khajuraho kis jile mein aata hai, khajuraho kis jile mein sthit hai, mp ke rajypal, mp ke rajyapal ki list, mp ke mukhyamantri list, mp me pratham gk in hindi, mp me pratham vyakti, madhya pradesh ke pramukh vyakti, madhya pradesh mein pratham, madhya pradesh mein pratham vyakti, mp me pratham, mp ke rashtriya udyan, madhya pradesh ke pramukh abhyaran, madhya pradesh ke pramukh national park, madhya pradesh ki pramukh nadi, madhya pradesh ke pramukh rashtriya udyan, mp ke rashtriya udyan ki list, mp ke mele, madhya pradesh ke pramukh mele, mp ke pramukh mele, mp ke pramukh samaroh, mp ke pramukh khiladi, mp me panchayati raj, mp ke puraskar, mp ke khel puraskar, mp ke puraskar aur samman, madhya pradesh ke puraskar, madhya pradesh ke puraskar aur samman, madhya pradesh ke puraskar avn samman, madhya pradesh ke puraskar evam samman, madhya pradesh ke pramukh puraskar, mp ke kile or mahal, mp ke kile in hindi, mp ke pramukh kile in hindi, madhya pradesh ke pramukh kile, mp ka gathan, mp ka gathan kab hua, mp ke anusandhan Kendra, madhya pradesh ke anusandhan Kendra, mp me police gk in hindi, mp jalprapat in hindi, mp ke jalprapat in hindi, mp ke waterfall, mp ke waterfall in hindi, madhya pradesh ke waterfall, mp ki nadiya, mp ki nadiya gk, mp me nadiya, mp ki nadiya mcq in hindi, mp ki river, madhya pradesh ki pramukh nadiyan, madhya pradesh ke pramukh kile के बारे में भी जाना यदि आपको यह जानकारी अच्‍छी लगी हो तो जरूर इस जानकारी को अपने दोस्‍तों के साथ शेयर करना न भूले। और हां इस पोस्‍ट पर कमेंट (Comment) कर बताये यह पोस्‍ट आपको कैसी लगी ताकि हम अपनी ओर से आपको विभिन्‍न परीक्षाओं की तैयारी के लिये एक बेहतर जानकारी व महत्‍वपूर्ण तथ्‍य उपलब्‍ध करा सके। और हां www.studyfundaaa.com को Subscribe करना ना भूले।



No comments

Powered by Blogger.