होशंगाबाद जिले का सामान्य ज्ञान | Hoshangabad District Gk in hindi | With MCQ
होशंगाबाद जिले का सामान्य ज्ञान | Hoshangabad District Gk in hindi | Hoshangabad in hindi
Click Here To Join Telegram Group |
हेलो दोस्तों,
Studyfundaaa द्वारा आप सभी को प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं
से सम्बंधित जानकारी Share की जाती है. जैसा कि हम सभी जानते
हैं कि प्रत्येक Competitive Exams में 'मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान' से सम्बंधित प्रश्न
पूछे जाते हैं. आज इस पोस्ट में हम आपके समक्ष जो जानकारी Share कर रहे हैं वह होशंगाबाद जिले का सामान्य
ज्ञान | Hoshangabad District
Gk in hindi | Hoshangabad in hindi की है. यह पोस्ट
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
होशंगाबाद जिला
एक नजर में (Hoshangabad Jile ka Samanya Gyan)
Study fundaaa |
o होशंगाबाद
जिला मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम संभाग के अंतर्गत आता है। (hoshangabad
kis sambhag me hai)
o नर्मदापुरम
संभाग के अंतर्गत होशंगाबाद, हरदा और बैतूल
जिले आते हैं।
o नर्मदापुरम
संभाग का नामकरण 27 अगस्त, 2008 को किया गया।
o 2008
से पूर्व नर्मदापुरम संभाग होशंगाबाद संभाग के नाम से जाना जाता था तथा होशंगाबाद
1980 में संभाग बना था।
o होशंगाबाद
जिले का गठन 1 नवंबर,1956 को किया गया था।
o होशंगाबाद
जिले का कुल क्षेत्रफल 5408.23 वर्ग किलोमीटर है। (area
of hoshangabad district)
o होशंगाबाद
जिला मध्य प्रदेश के मध्य भाग में स्थित एक जिला है।
o होशंगाबाद
जिले के अंतर्गत 8 तहसीलें है, जिनमें होशंगाबाद,
इटारसी, पिपरिया, सिवनी
मालवा, डोलरिया, बाबई, सुहागपुर, बनखेड़ी शामिल है। (hoshangabad
jile mein kitni tehsil hai)
o होशंगाबाद
जिले के अंतर्गत 4 विधानसभा क्षेत्र आते है,
जिनमें होशंगाबाद, सिवनी मालवा, सोहागपुर और पिपरिया शामिल है।
o होशंगाबाद जिले (Hoshangabad Jila) की सीमा मध्यप्रदेश के अन्य 6 जिलों बैतूल, हरदा, सिहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा जिले से लगती है।
o होशंगाबाद जिला पूर्व में नरसिंहपुर जिले से, दक्षिण में छिंदवाड़ा व बैतूल जिले से, पश्चिम में हरदा जिले से तथा उत्तर में रायसेन व सीहोर जिले से घिरा हुआ है।
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश का सामान्य ज्ञान विस्तार से
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश के सभी 52 जिले विस्तार से
o होशंगाबाद
की स्थापना मांडू (मालवा) के द्वितीय राजा सुल्तान हुशंगशाह गौरी द्वारा पन्द्रहवी
शताब्दी के आरंभ में की गई थी।
o होशंगशाह
का मूल नाम अल्प खां था तथा इसी के नाम पर इसका नाम होशंगाबाद पड़ा।
o होशंगाबाद
जिले में सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है, इस
उद्यान की स्थापना 1981 में की गई थी। (satpura
national park kahan hai)
o इस
उद्यान को 1999 में टाइगर प्रोजेक्ट में शामिल किया गया था। यह उद्यान कृष्ण
मृगो के लिए प्रसिद्ध है।
o होशंगाबाद
जिले में बोरी घाटी अभ्यारण्य स्थित है, जिसकी
स्थापना 1977 में की गई थी।
o होशंगाबाद
जिले में फरवरी माह में रामजी बाबा के मेले का आयोजन किया जाता है।
o होशंगाबाद
जिले के बांद्राभाग में नर्मदा एवं तवा नदी का संगम होता है,
यहॉं तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय नदी महोत्सव का आयोजन किया जाता
है।
o मध्यप्रदेश
की पहली खुली जेल कॉलोनी, मध्यप्रदेश की एकमात्र
महिला जेल व मध्यप्रदेश की दूसरी खुली जेल होशंगाबाद जिले में स्थित है। (mp
ki khuli jail kaha h)
o होशंगाबाद
जिले में नर्मदा नदी पर तवा परियोजना स्थित है जिसका शिलान्यास 1958 व उदघाटन
1978 में हुआ था।
o होशंगाबाद
जिले में मध्यप्रदेश का सबसे लंबा बांध 'तवा बांध'
है, जो नर्मदा नदी पर बना हुआ है।
o मध्यप्रदेश
का सबसे लम्बा/बड़ा सड़क पुल तवा नदी पर होशंगाबाद की बाबई तहसील में बना है। (tawa
bandh in hindi)
o बाबई
माखनलाल चतुर्वेदी की जन्म स्थली है तथा बाबई का नाम वर्ष 2000 में माखनलाल नगर कर
दिया गया।
o होशंगाबाद
जिले में नर्मदा नदी के तट पर प्रसिद्ध 'हुशंगशाह
का किला' अवस्थित है।
o होशंगाबाद
जिले का बाबई औद्योगिक क्षेत्र पोहा व दाल क्लस्टर के लिए प्रसिद्ध है।
o होशंगाबाद
जिले के बाबई में प्रदेश का पहला फूड प्रोसेंसिग पार्क स्थापित किया गया था।
o होशंगाबाद
जिले के बाबई में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कृषि
फार्म स्थित है। (hoshangabad jile ka gk)
o इटारसी
में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन स्थित है इसे बाल मित्र रेलवे स्टेशन
भी कहा जाता है।
o होशंगाबाद
के इटारसी अभ्रक कारखाने में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जा रहा है जो विश्व का सबसे
बड़ा सयंत्र होगा।
o होशंगाबाद
का सोहागपुर कोयला क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध है।
o होशंगाबाद
के बनखेड़ी में रेलवे स्लीपर फैक्ट्री का कारखाना है। (mp
ka sabse bada railway junction kaun sa hai)
o होशंगाबाद
जिले में सागौन वनों के लिए प्रसिद्ध बोरी घाटी है।
o होशंगाबाद
जिले की पिपरिया तहसील में जम्बू द्वीप स्थित है।
o होशंगाबाद
जिले में एमपी एग्रो मोरारजी फर्टीलाइजर संयंत्र स्थापित है।
o होशंगाबाद
जिले की डोलरिया तहसील में स्टील प्लांट स्थापित किया गया है।
o होशंगाबाद
जिले के इटारसी में आयुध डिपो (ordnance factory) है। (mp gk in hindi)
o होशंगाबाद
जिले के पचमढ़ी में 'युवा नेतृत्व एवं ग्रामीण
विकास संस्थान' में स्थित है।
o होशंगाबाद
का सिविल न्यायालय ऑनलाइन होने वाला पहला कोर्ट है।
o होशंगाबाद
जिले में 'सिक्युरिटी पेपर मिल' है, जहाँ नोट का कागज बनाया जाता है। (security
paper mill kahan hai)
o होंशगाबाद
जिले के सिवनी मालवा तहसील के तिगरिया में भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म हुआ था।
o होशंगाबाद
जिला (Hoshangabad
Jila) सबसे ज्यादा (87%) सिंचित जिला है।
o होशंगाबाद
जिला प्रति हेक्टेयर गेहूं के उत्पादन में मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
o होशंगाबाद
जिले के पवारखेंड़ा में 'मध्यप्रदेश गेंहू
अनुसंधान केन्द्र' स्थापित है। (mp
gehu anusandhan kendra)
o होशंगाबाद
के अगरगॉंव में सबसे मंहगी एवं कठोर धातु प्लेटिनियम व टंगस्टन खनिज मिलता है।
o होशंगाबाद के पचमढ़ी में मध्यप्रदेश की सबसे ऊँची चोटी धूपगढ़ (1350 मीटर) में है।
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान With MCQ
o मध्यप्रदेश
की दूसरी सबसे ऊँची चोटी चौरागढ़ (1326 मीटर) भी यहीं स्थित है।
o पंचमढ़ी
की खोज 1857 में ब्रिटिश कैप्टन जेम्स फोर्स्थ ने की थी।
o पंचमढ़ी
को पांचालगढ़, सतपुड़ा की रानी, मध्यप्रदेश की रीढ़, मध्यप्रदेश की ग्रीष्मकालीन
राजधानी, मध्यप्रदेश का कश्मीर, मध्यप्रदेश
का चेरापूंजी आदि नामों से जाना जाता है।
o पचमढ़ी
की धूपगढ़ की चोटी पर सनसेट पाइंट स्थित है। (dhupgarh kahan sthit
hai)
o पचमढ़ी
में आर्मी एजुकेशन कोर स्थापित है।
o पंचमढी
मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है।
o पंचमढी
में मढई नामक स्थान पर तवा-बेतवा का संगम होता है।
o पंचमढ़ी
में 'मढई उत्सव' का आयोजन किया जाता है।
o पंचमढ़ी
में डचेस,
अप्सरा, रजत (सिल्वर), बी फॉल (मधुमक्खी), जमुना जलप्रपात
स्थित है। (rajat jalprapat kahan hai)
o पंचमढ़ी
में हांडी खो गुफा, महादेव गुफा, जटाशंकर गुफा, पांडव गुफा, द्रोपदी
गुफा, नाग द्वारी गुफा आदि स्थित है।
o हांडी
खो गुफा सबसे गहरी गुफा है जो नर्मदा घाटी व मध्यप्रदेश का सबसे गहरा Point
है।
o मध्यप्रदेश का पहला जैव आरक्षित क्षेत्र (Biosphere Reserve) पचमढ़ी में 1999 में स्थापित किया गया है। इसे 2009 यूनेस्को ने अपनी संरक्षित सूची में स्थान दिया है।
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश में पंचायती राज With MCQ
o पंचमढ़ी
में भारत की दूसरी मदर मिल्क डेयरी लगाई गई है।
o पंचमढी
में राजेन्द्रगिरि व लांजीगिरि स्थित है। (mp ka sabse lamba
sadak pul)
o मध्यप्रदेश
में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान पचमढ़ी है ।
o मध्यप्रदेश
का एकमात्र जड़ी-बुटी केन्द्र पचमढ़ी में स्थापित किया गया है।
o होशंगाबाद
जिले के चौरागढ़ में शिव मंदिर है जहॉं शिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया जाता है।
o होशंगाबाद में निशानगढ़ शैलचित्र, मामा भांजा शैलाश्रय, वेलखंदार शैलचित्र, चुरनागुदी शैलचित्र, हर्रापाल शैलचित्र आदि स्थित है।
o होशंगाबाद
जिले में जगन्नाथ मंदिर है जो उड़ीसा स्थित मंदिर के समान है। (pachmarhi
kahan per hai)
o होशंगाबाद
जिले में में हिंगलाज देवी का मंदिर स्थित है।
o होशंगाबाद
में हुशंगशाह का किला, चौरागढ़ का किला अवस्थित
है।
o आदमगढ़
प्रागैतिहासिक काल का पुरातात्विक स्थल है यहॉं रॉक पेंटिंग,
जिराफ के चित्र, पशु का पहला प्रमाण मिला। (hoshangabad
jile ka samanya gyan)
o आदमगढ़
की खोज 2008 में की गई थी। वर्तमान में यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के द्वारा
संरक्षित है।
o होशंगाबाद
जिले में नर्मदा, तवा नदी प्रवाहित होती है।
o नर्मदा
नदी पर सबसे बड़ा घाट 'सेठानी घाट' है, जिसका निर्माण जानकी बाई ने करवाया था।
o होशंगाबाद
जिले में पचमढ़ी, सतपुड़ा, राष्ट्रीय उद्यान, तवा जलाशय, सेठानी घाट, सन सेट प्वाइंट, पांडव गुफाएँ आदि पर्यटन स्थल हैं। (mp district
wise gk in hindi)
म.प्र.
के सभी 52 जिले पढ़ने के लिये नीचे Click करे
होशंगाबाद जिले के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Hoshangabad District MCQ QUIZ)
hoshangabad
district mcq in hindi, hoshangabad mcq in hindi, mp gk mock test, mp gk mcq in
hindi, mp gk quiz in hindi
जरूर पढे- जनवरी से दिसंबर 2024 करंट अफेयर्स1. होशंगाबाद संभाग कब बना था ?
2. होशंगाबाद संभाग का नाम नर्मदापुरम संभाग कब रखा गया ?
3. होशंगाबाद जिले में कौन सा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।
4. होशंगाबाद जिले की सीमा मध्यप्रदेश के अन्य कितने जिलों से लगती है ?
5. मध्यप्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है ?
6. मध्यप्रदेश की सबसे ऊँची चोटी का नाम बताइए ?
7. होशंगाबाद जिले में कौन सा अभ्यारण्य स्थित है ?
8. मध्यप्रदेश की एकमात्र महिला जेल कहॉं पर है ?
9. कौन सी गुफा पचमढ़ी में स्थित नहीं है ?
10. होशंगाबाद जिले में कौन सा मेला लगता है ?
11. इटारसी में कौन कौन सी फैक्ट्री स्थित है ?
12. पंचमढ़ी की खोज किसने की थी ?
13. होशंगाबाद जिले में किस प्रसिद्ध साहित्यकार का जन्म हुआ था ?
14. नोट के कागज बनाने का कारखाना कहॉं स्थित है ?
15. होशंगाबाद जिले में कौन सा अनुसंधान केंद्र स्थित है ?
16. मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कहॉं है ?
17. कौन सा जलप्रपात पंचमढ़ी में स्थित नहीं है ?
18. सतपुड़ा की रानी किसे कहा जाता है ?
19. होशंगाबाद स्थित नर्मदा नदी पर बने प्रसिद्ध घाट का नाम बताइए ?
20. मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा नदी पुल किस जिले में है ?
No comments