बुरहानपुर जिले का सामान्य ज्ञान | Burhanpur District Gk in hindi | Burhanpur in hindi
बुरहानपुर जिले का सामान्य ज्ञान | Burhanpur District Gk in hindi | Burhanpur in hindi
Click Here To Join Telegram Group |
हेलो दोस्तों,
Studyfundaaa द्वारा आप सभी को प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं
से सम्बंधित जानकारी Share की जाती है. जैसा कि हम सभी जानते
हैं कि प्रत्येक Competitive Exams में 'मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान' से सम्बंधित प्रश्न
पूछे जाते हैं. आज इस पोस्ट में हम आपके समक्ष जो जानकारी Share कर रहे हैं वह बुरहानपुर जिले का सामान्य
ज्ञान | Burhanpur District Gk
in hindi | Burhanpur in hindi की है. यह पोस्ट विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के
लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
बुरहानपुर जिला
एक नजर में (Burhanpur Jile ka Samanya Gyan)
Study Fundaaa |
o
बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश
के इंदौर संभाग के अंतर्गत आता है। (burhanpur kis sambhag
me hai)
o
बुरहानपुर जिले का गठन 15
अगस्त 2003 को खण्डवा जिले (पूर्वी निमाड़) को विभाजित कर किया गया था।
o
बुरहानपुर पूर्व में खानदेश की राजधानी था। इसको चौदहवीं शताब्दी में खानदेश के फ़ारूक़ी वंश के
सुल्तान मलिक अहमद के पुत्र नसीर द्वारा बसाया गया।
o
बुरहानपुर जिले का कुल
क्षेत्रफल 3427 वर्ग किलोमीटर है। (area
of burhanpur district)
o
बुरहानपुर को 'दक्षिण का प्रवेश द्वार' कहा जाता है।
o
बुरहानपुर शहर ताप्ती
नदी के किनारे बसा हुआ है।
o
बुरहानपुर नगर के
ह्रदयस्थल पर जामामस्जिद स्थित है । (burhanpur jile ka gk)
o
कपड़ा उत्पादन के कारण बुरहानपुर
को 'बुनकरों को शहर' भी कहा जाता है।
o
बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश
राज्य की दक्षिण में स्थित सीमावर्ती जिला है।
o बुरहानपुर जिले के अंतर्गत 3 तहसीलें है, जिनमें बुरहानपुर, खकनार, नेपानगर शामिल है। (burhanpur jile mein kitni tehsil hai)
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश का सामान्य ज्ञान विस्तार से
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश के सभी 52 जिले विस्तार से
o बुरहानपुर जिले के अंतर्गत 2 विधानसभा क्षेत्र आते है, जिनमें बुरहानपुर,
नेपानगर शामिल है। बुरहानपुर जिला खंडवा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत
आता है।
o
बुरहानपुर जिले की सीमा
मध्यप्रदेश के अन्य 2 जिलों खरगोन, खंडवा जिले से लगती है।
o
बुरहानपुर जिले की सीमा
भारत के अन्य राज्य महाराष्ट्र से लगती है।
o
बुरहानपुर जिला पूर्व,
पश्चिम व दक्षिण में महाराष्ट्र राज्य से तथा उत्तर में खंडवा
तथा उत्तर-पश्चिम में खरगोन जिले से घिरा हुआ है।
o
बुरहानपुर जिले के पांधार नामक गांव में 'असीरगढ़ का किला' है, जिसका निर्माण राजा अहीर ने करवाया था। इस किले
में जामा मस्जिद एवं शिव मंदिर भी अवस्थित है। (asirgarh ka kila kahan hai)
o
असीरगढ़ किले को 'दक्खन का दरवाजा' नाम से जाना जाता था। इसके जीते
बिना दक्षिण भारत में प्रवेश नामुमकिन था।
o
असीरगढ़ के किले के
अलावा बुरहानपुर में फारूकी का किला भी है, जिसका
निर्माण शाहजहां ने करवाया था।
o
बुरहानपुर जिले में
पहाड़ी पर प्रसिद्ध आशादेवी का मंदिर है।
o
बुरहानपुर में मध्यप्रदेश
राज्य का पहला एवं एकमात्र यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय है।
o
बुरहानपुर के नेपानगर
में नेशनल न्यूज प्रिंट एंड पेपर मिल (अखबारी कागज का कारखाना) स्थित है। इस
कारखाने की स्थापना सन 1948 में की गई थी। (nepanagar
paper mill)
o
यह नगर मध्यकालीन
इतिहास के महत्वपूर्ण मकबरों, मस्जिदों और ऐतिहासिक
वस्तुओं से अटा पडा है।
o
बुरहानपुर जिले के
नेपानगर (Burhanpur Jila) में
चाँदनी ताप विद्युत गृह भी है। 1953 में स्थापित
यह ताप विद्युत केन्द्र मध्यप्रदेश राज्य का प्रथम ताप विद्युत केन्द्र है। (chandni
taap vidyut kendra kaha hai)
o
बुरहानपुर स्थित
गुरूदारे में प्रथम गुरू नानक देव जी एवं अंतिम गुरूवार गुरू गोबिन्द सिंह जी महाराज के पवित्र चरण इस स्थल पर पडे़ हैं।
o
इस गुरूदारे में रखे पवित्र
ग्रंथ 'गुरु ग्रंथ साहिब' पर गुरू नानक देव जी महाराज
ने हस्ताक्षर भी किए थे।
o
बुरहानपुर जिले (Burhanpur jila) के
लोधीपुरा ग्राम में दरगाह-ए-हकीमी स्थित है। यहॉं बोहरा समाज के हजारों
तीर्थयात्री प्रतिवर्ष आते है।
o काला ताज महल यानी 'शाह नवाज ख़ाँ का मकबरा' मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में उतावली नदी के किनारे स्थित है।
o
शाह नवाज़ ख़ाँ बुरहानपुर
के सूबेदार अब्दुल रहीम ख़ानख़ाना का ज्येष्ठ पुत्र था। (burhanpur
in hindi)
o
बुरहानपुर में ही मुग़ल
युग की अब्दुल रहीम ख़ानख़ाना द्वारा बनवाई गई प्रसिद्ध 'अकबरी सराय' भी है।
o
शाहजहाँ की बेगम मुमताज
को मृत्यु के बाद बुरहानपुर में ही दफनाया गया था, लेकिन
उसे बाद में आगरा स्थित ताजमहल ले जाया गया।
o
बुरहानपुर में मुग़ल
बादशाह शाहजहॉं द्वारा बनवाया गया 'शाही
हमाम' स्थित है, इस स्मारक के बीचों
बीच अष्टकोणीय स्नान कुण्ड है। (burhanpur kis sambhag
mein hai)
o
मुगल शासक औरंगजेब ने
बुरहानपुर के निकट राजा जयसिंह की छतरी का निर्माण करवाया था। इस छत्री को 'राजा की छतरी' के नाम से जाना जाता है।
o
बुरहानपुर में मुगलकालीन
जल प्रदाय प्रणाली ‘खूनी भण्डारा’ स्थित है, जिसे मध्यप्रदेश शासन ने वर्ष 2010 में
राज्य संरक्षित स्मारक घोषित कर दिया है।
o बुरहानपुर जिले में आशादेवी मंदिर, इच्छादेवी मंदिर, रेणुका मंदिर, असीरगढ़ का किला, फारूकी का किला, खूनी भण्डारा, राजा की छतरी, शाही हमाम, दरगाह-ए-हकीमी, काला ताजमहल, गुरूद्वारा आदि प्रमुख स्थल है। (mp district wise gk in hindi)
म.प्र.
के सभी 52 जिले पढ़ने के लिये नीचे Click करे
burhanpur
district mcq in hindi, burhanpur mcq in hindi, mp gk mock test, mp gk mcq in
hindi, mp gk quiz in hindi
जरूर पढे- जनवरी से दिसंबर 2024 करंट अफेयर्स1. बुरहानपुर को '............ का प्रवेश द्वार' कहा जाता है।
2. बुरहानपुर जिले का गठन कब किया गया था ?
3. बुरहानपुर शहर ........... नदी के किनारे स्थित है ।
4. बुरहानपुर जिला मध्यप्रदेश के किस संभाग के अंतर्गत आता है।
5. बुरहानपुर जिले में कौन सा किला अवस्थित है ?
6. बुरहानपुर स्थित बोहरा समाज से संबंधित दरगाह का नाम क्या है ?
7. बुरहानपुर जिले के सीमा किस राज्य से लगती है ?
8. बुरहानपुर जिले में कौन सी माता का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है ?
9. बुरहानपुर जिले में कौन सा ताप विद्युत केन्द्र स्थापित है ?
10. बुरहानपुर जिले का क्षेत्रफल कितना है?
11. मध्यप्रदेश का एकमात्र यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय कहॉं पर है ?
12. बुरहानपुर शहर को किसने बसाया था ?
13. बुरहानपुर जिले में कुल कितनी तहसीले है
14. बुरहानपुर के नेपानगर में स्थित है ?
15. बुरहानपुर जिले की सीमा मध्यप्रदेश किन दो जिलों से लगती है ?
16. मुगलकालीन जल प्रदाय प्रणाली का नाम बताइए ?
17. असीरगढ़ के किले का निर्माण ............ ने करवाया था।
18. बुरहानपुर जिले में किसका मकबरा स्थित है ?
19. बुरहानपुर जिले में किस राजा की छत्री बनी हुई है ?
20. बुरहानपुर जिले के अंतर्गत कितने विधानसभा क्षेत्र शामिल है ?
No comments