उज्जैन जिले का सामान्य ज्ञान | Ujjain District Gk in hindi | With MCQ
उज्जैन
जिले का सामान्य ज्ञान | Ujjain District Gk in hindi | Ujjain
in hindi
Click Here To Join Telegram Group |
हेलो दोस्तों,
Studyfundaaa द्वारा आप सभी को प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं
से सम्बंधित जानकारी Share की जाती है. जैसा कि हम सभी जानते
हैं कि प्रत्येक Competitive Exams में 'मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान' से सम्बंधित प्रश्न
पूछे जाते हैं. आज इस पोस्ट में हम आपके समक्ष जो जानकारी Share कर रहे हैं वह उज्जैन जिले का सामान्य
ज्ञान | Ujjain District Gk in
hindi | Ujjain in hindi की है. यह पोस्ट विभिन्न
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
उज्जैन जिला एक
नजर में (Ujjain Jile ka Samanya Gyan)
Studyfundaaa |
o उज्जैन
जिला मध्यप्रदेश के भोपाल संभाग के अंतर्गत आता है। (ujjain
kis sambhag me hai)
o उज्जैन
संभाग के अंतर्गत 7 जिले उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर,
नीमच, आगर मालवा आते है।
o उज्जैन
जिले का गठन राज्य पुनगर्ठन अधिनियम के तहत 1 नवंबर,
1956 किया गया था।
o उज्जैन
जिले का कुल क्षेत्रफल 6091 वर्ग किलोमीटर है। (area
of ujjain district)
o उज्जैन
जिला प्रदेश के पश्चिम भाग में स्थित एक भू-आवेष्ठित जिला है,
जिसकी सीमा किसी अन्य राज्य से नहीं लगती है।
o उज्जैन
जिले के अंतर्गत 11 तहसीलें है, जिनमें उज्जैन शहर, उज्जैन ग्रामीण, उज्जैन कोठी महल, घट्टिया,
तराना, माकडोन, महिदपुर, झार्डा, बड़नगर, खाचरौद,
नागदा शामिल है। (ujjain jile mein kitni
tehsil hai)
o उज्जैन
जिले के अंतर्गत 7 विधानसभा क्षेत्र आते है,
जिनमें नागदा-खाचरोद, महिदपुर, तराना, घटिया, उज्जैन-उत्तर, उज्जैन-दक्षिण, बड़नगर शामिल है।
o उज्जैन
जिले (Ujjain Jila) की सीमा मध्यप्रदेश
के अन्य 6 जिलों आगर-मालवा, इंदौर, शाजापुर, रतलाम,
देवास, धार जिले से लगती है।
o उज्जैन
जिला पूर्व में शाजापुर जिले से, उत्तर-पूर्व में
आगर-मालवा जिले से, उत्तर-पश्चिम में रतलाम जिले से,
दक्षिण में धार, इंदौर तथा देवास जिले से घिरा
हुआ है।
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश का सामान्य ज्ञान विस्तार से
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश के सभी 52 जिले विस्तार से
o उज्जैन
का प्राचीन नाम उज्जयिनी तथा अवंतिका है।
o उज्जैन
के अन्य नाम संस्कृति राजधानी, मूर्तियों का नगर,
विशाला, प्रतिकल्पा, कुमुदवती,
स्वर्णश्रृंगा, अमरावती, पृथ्वी का रत्न (महाकवि परिमल), स्वर्ग का चमकता
खण्ड (महाकवि कालिदास) आदि है। (ujjain jile ka samanya
gyan)
o उज्जैन
नगरी को महॉंकाल की नगरी व कालिदास की नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
o उज्जैन
को राजा विक्रमादित्य ने अपनी राजधानी बनाया था।
o उज्जैन
जिले (Ujjain Jila) के
नागदा में कृत्रिम रेशे का कारखाना है।
o उज्जैन
देश की पहली 'नॉलेज सिटी' है।
o उज्जैन
में सबसे पहले शून्य का उपयोग ब्रह्मगुप्त ने किया था।
o उज्जैन
जिले के महिदपुर में सरकारी शक्कर कारखाना स्थित है ।
o मध्यप्रदेश
के उज्जैन जिले में सोयाबीन का सर्वाधिक उत्पादन होता है।
o उज्जैन
जिले का कायथा, नागदा, डोंगवाल
ताम्र पाषाण युगीन पुरातात्विक स्थल है।
o उज्जैन
जिले का कायथा मध्यप्रदेश का सबसे प्राचीन ताम्र पाषाण स्थल है।
o उज्जैन 6वीं और 7वीं शताब्दी में गणित और खगोल विज्ञान का प्रमुख केन्द्र रहा है।
o उज्जैन
जिले में वर्ष 1983 में एशिया का सबसे बड़ा सोयाबीन संयंत्र स्थापित किया गया था।
o उज्जैन जिले में जनसंख्या प्रतिशत की दृष्टि से मध्यप्रदेश सर्वाधिक अनुसूचित जाति (SC) निवास करती है।
o उज्जैन
शहर क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित है क्षिप्रा को मोक्षदायिनी नदी भी कहा जाता है। (ujjain
kis nadi ke kinare hai)
o उज्जैन
को महॉंकाल नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहॉं भगवान शिव के 12
ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी महाकालेश्वर मंदिर स्थित है। (mahakal
mandir kahan hai)
o महॉंकाल
मंदिर में ऑनलाइन दर्शन व ऑनलाइन दान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
o उज्जैन
शहर में प्रसिद्ध गोपाल मंदिर स्थित है, जिसका
निर्माण बयाजी सिंधे द्वारा किया गया था।
o उज्जैन
शहर में मंगलनाथ मंदिर स्थित है, इसे आध्यात्मिक रूप
से पृथ्वी का केन्द्र माना जाता है।
o उज्जैन
में प्रसिद्ध 'भर्तृहरि की गुफा' स्थित है, इस स्थान पर राजा भर्तृहरि ने तपस्या की
थी। (bharthari ki gufa kahan hai)
o उज्जैन
में संदापनी आश्रम स्थित है, इसी आश्रम में भगवान
कृष्ण, सुदामा और बलराम ने शिक्षा ग्रहण की थी।
o उज्जैन
में कालिदास अकादमी स्थापित है, यहॉं पर प्रतिवर्ष 'कालिदास समारोह' का आयोजन किया जाता है। (kalidas
samaroh kahan manaya jata hai)
o महाकवि
कालिदास उज्जयिनी के प्रसिद्ध सम्राट विक्रमादित्य के दरबार के नवरत्नों में से
एक थे।
o उज्जैन
में 'मालवा उत्सव' का आयोजन भी किया जाता है। यह उत्सव उज्जैन,
इंदौर व मांडु में संयुक्त रूप से किया जाता है।
o उज्जैन
में 'टेपा सम्मेलन' (tepa
sammelan) का आयोजन किया जाता है,
यह एक हास्य सम्मेलन होता है।
o उज्जैन शहर में प्रत्येक 12 वर्ष के अंतराल पर क्षिप्रा नदी के तट पर 'सिंहस्थ कुम्भ का मेला' लगता है। (kumbh mela kahan lagta hai)
o सिंहस्थ
मेला चैत्र पूर्णिमा से वैशाख पूर्णिमा तक एक माह के लिए आयोजित किया जाता है।
o 22
अप्रैल,
2016 से 21 मई 2016 तक सिंहस्थ कुम्भ मेले का आयोजन किया गया था।
o उज्जैन
जिले में मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा (227) मेले लगते है।
o उज्जैन
में गधो का मेला भी लगता है। उज्जैन के अलावा सतना के चित्रकुट में भी 'गधो का मेला' लगता है।
o उज्जैन
में वैश्य टेकरी (स्तूप) स्थित है, इसका
संबंद्ध बौद्ध धर्म से है, इसका निर्माण अशोक ने अपनी पत्नी
के कुमारदेवी के लिए करवाया था।
o उज्जैन
में महर्षि पाणिनी संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय स्थित है,
जिसकी स्थापना वर्ष 2008 में की गई थी। (maharshi
panini sanskrit vishwavidyalaya)
o उज्जैन
में विक्रम विश्वविद्यालय स्थित है, जिसे 1957
में स्थापना किया गया था। यहीं पर मुंशी प्रेमचंद सृजनपीठ स्थापित है।
o उज्जैन
में राजा धनवतंरी आयुर्वेद कॉलेज स्थित है, जिसकी
स्थापना 1958 में की गई थी।
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान With MCQ
o उज्जैन
में जंतर मंतर स्थित है, जिसकी स्थापना सवाई राजा
जयसिंह द्वारा की गई थी।
o जंतर
मंतर का उपयोग कालगणना के लिए किया जाता है। यहॉं कालगणना के लिए लगे यंत्रों की
मरम्मत माधवराव सिंधिया द्वारा करवाई गई थी।
o भारत
में राजा जयसिंह द्वारा कुल 5 जंतर मंतर बनवाए गए जिसमें दिल्ली,
जयपुर, मथुरा, वाराणसी व
उज्जैन शामिल है।
o उज्जैन जिले का संबंद्ध महाकवि कालिदास, वराहमिहिर, शरद जोशी से रहा है।
o उज्जैन
जिले में अंतर्राष्ट्रीय तैराक अद्वैत पागे का जन्म स्थल है। (ujjain
gk in hindi)
o उज्जैन
जिले का बड़नगर पूर्व केन्द्रीय पर्यावरण अनिल माधव दवे जन्म स्थल है।
o उज्जैन
जिले में गंभीर, चंबल, क्षिप्रा
आदि नदियाँ प्रवाहित होती है, क्षिप्रा नदी को 'मालवा की गंगा' भी कहा जाता है।
o क्षिप्रा
नदी के अन्य नाम सोमवती, पूर्णसलिला, मोक्षदायिनी, कनकश्रृंगा, ज्वरहरिणी,
प्रलोक्य आदि है।
o उज्जैन
जिले में भृर्तहरि क गुफाएँ, महाकाल मंदिर, संदीपनी आश्रम, बड़े गणेश मंदिर, काल भैरव मंदिर, गढ़ाकालिका मंदिर, हर सिद्धि मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, कालियादाह (कालियादेव) महल, जंतर-मंतर मंदिर, चंपा की बावड़ी, वेश्य टेकरी स्तूप आदि दर्शनीय
स्थल हैं। (mp district wise gk in hindi)
म.प्र.
के सभी 52 जिले पढ़ने के लिये नीचे Click करे
उज्जैन जिले के वस्तुनिष्ठ
प्रश्न (Ujjain District MCQ QUIZ)
ujjain
district mcq in hindi, ujjain mcq in hindi, mp gk mock test, mp gk mcq in
hindi, mp gk quiz in hindi
1. उज्जैन जिले के नाम से भी जाना जाता है?
2. उज्जैन शहर किस नदी के तट पर स्थित है ?
3. उज्जैन जिले में कौन सा समारोह आयोजित किया जाता है ?
4. उज्जैन में कौन सा प्रसिद्ध मंदिर स्थित है ?
5. उज्जैन जिले में कौन सा मेला आयोजित किया जाता है ?
6. उज्जैन में निम्न में से कौन सा आश्रम स्थित है ?
7. उज्जैन जिले में किस प्रसिद्ध व्यंगकार का जन्म हुआ था ?
8. उज्जैन स्थित विश्वविद्यालय का नाम बताइए ?
9. उज्जैन में निम्न में से कौन सा महल स्थित है ?
10. उज्जैन जिले में कौन सा ताम्रपाषाण युगीन स्थल है ?
11. उज्जैन जिले में कौन सा सम्मेलन आयोजित किया जाता है ?
12. उज्जैन में महर्षि पाणिनी संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय की स्थापना कब की गई थी ?
13. उज्जैन में क्षिप्रा नदी पर कौन सा प्रसिद्ध घाट बना हुआ है ?
14. उज्जैन में सिंहस्थ मेले का आयोजन कितने वर्षो के अंतराल पर किया जाता है ?
15. उज्जैन में कौन सा संयंत्र स्थापित है ?
16. विक्रम विश्वविद्यालय में कौन सी सृजनपीठ स्थापित की गई है ?
17. उज्जैन में ......... गुफा स्थित है ?
18. कुंभ मेले का आयोजन कितने वर्ष के अंतराल पर किया जाता है ?
19. मध्यप्रदेश में जंतर मंतर कहॉं पर है ?
20. किस मंदिर को पृथ्वी का केन्द्र माना जाता है ?
Sir pdf bhaj do
ReplyDelete