धार जिले का सामान्य ज्ञान | Dhar District Gk in hindi | With MCQ
धार
जिले का सामान्य ज्ञान | Dhar District Gk in hindi | Dhar
in hindi
Click Here To Join Telegram Group |
हेलो दोस्तों,
Studyfundaaa द्वारा आप सभी को प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं
से सम्बंधित जानकारी Share की जाती है. जैसा कि हम सभी जानते
हैं कि प्रत्येक Competitive Exams में 'मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान' से सम्बंधित प्रश्न
पूछे जाते हैं. आज इस पोस्ट में हम आपके समक्ष जो जानकारी Share कर रहे हैं वह धार जिले का सामान्य ज्ञान
| Dhar District Gk in hindi | Dhar
in hindi की है. यह पोस्ट विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं
की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
धार जिला एक नजर
में (Dhar Jile ka Samanya Gyan)
Study Fundaaa |
धार जिले के महत्वपूर्ण तथ्य (Dhar District in hindi)
o
धार जिला मध्यप्रदेश के
इंदौर संभाग के अंतर्गत आता है। (dhar kis sambhag me hai)
o
11वीं सदी में परमार वंश
के राजा भोज ने धारा नगरी को अपनी राजधानी बनाया।
o
धार जिले का कुल
क्षेत्रफल 8,153 वर्ग किलोमीटर है। (area
of dhar district)
o
धार जिला मध्य प्रदेश के
दक्षिणी-पश्चिमी भाग में स्थित है, यह एक
भू-आवेष्ठित जिला है।
o
धार जिला तीन भौगोलिक
खण्डों मालवा, विंध्याचल रेंज, नर्मदा घाटी में फैला है।
o
धार जिले का गठन राज्य
पुनगर्ठन आयोग द्वारा 1 नवंबर 1956 को किया गया था।
o धार जिले के अंतर्गत 9 तहसीलें है, जिनमें धार, बदनावर, कुक्षी, मनावर, गंधवानी, डही, धरमपुरी, सरदारपुर, पीथमपुर शामिल है। (dhar jile mein kitni tehsil hai)
o
धार जिले के अंतर्गत 7 विधानसभा क्षेत्र आते है, जिनमें धार, बदनावर, कुक्षी, मनावर,
गंधवानी, धरमपुरी, सरदारपुर
शामिल है।
o
धार जिले (Dhar
Jila) की सीमा मध्यप्रदेश के अन्य 7 जिलों बड़वानी,
अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम,
उज्जैन, इंदौर, खरगोन
जिले से लगती है।
o धार जिला उत्तर में रतलाम व उज्जैन जिले से पश्चिम में अलीराजपुर व झाबुआ जिले से, दक्षिण में बड़वानी जिले से, पूर्व में इंदौर जिले से तथा दक्षिण-पूर्व में खरगोन जिले से घिरा हुआ है।
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश का सामान्य ज्ञान विस्तार से
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश के सभी 52 जिले विस्तार से
o
राजा भोज ने धार में ‘संस्कृत विद्यालय’ की स्थापना की, जो कालांतर में 'भोजशाला'
कहलायी।
o
वर्तमान में राजा भोज
द्वारा निर्मित भोजशाला में 'सरस्वती मंदिर'
है। (dhar district gk in hindi)
o
धार के महान सम्राट राजा
भोज ने यहॉं भव्य शिव मंदिर का निर्माण करवाया। यह ‘मध्य भारत का सोमनाथ’ कहलाता है।
o
धार जिले में स्थित
पीथमपुर एक औद्योगिक केन्द्र है जिसे 'भारत का ड्रेटायट'
कहा जाता है।
o
पीथमपुर प्रदेश का प्रथम
सूखा बंदरगाह (Dry Port) है।
o
धार जिले (Dhar
Jila) के पीथमपुर में निर्यात संवर्धन पार्क है।
o
धार जिले में 'धार का किला' अवस्थित है, जिसका
निर्माण 13वीं ईस्वी में मोहम्मद बिन तुगलक ने करवाया था। (dhar
ke kile ka nirman kisne karvaya)
o
धार के किले के अंतर्गत 'खरबूजा महल' स्थित है, जिसमें
पेशवा बाजीराव द्वितीय का जन्म हुआ था। (kharbuja mahal
kahan hai)
o
धार के किले के समीप 'बंदी छोड़ बाबा' की दरगाह स्थित है यहॉं ऐसी मान्यता
है कि इस दरगाह पर मनौती लेने से कोर्ट कचहरी से मुक्ति मिलती है।
o धार जिले में बाघ की गुफाएं हैं, इन गुफाओं में प्रेम एवं विरह में पड़ी स्त्री की रंगीन चित्रकारी है।
o
बाघ की गुफाएं 5वीं से
7वीं शताब्दी के मध्य बनाई गई, जो बौद्ध धर्म से
संबंधित है।
o
इन गुफाओं की संख्या 9
थी,
जिनकी वर्तमान संख्या 5 है। (bag ki gufa
kaha hai)
o
बाघ की गुफाओं को 1951
में 'राष्ट्रीय स्मारक' घोषित किया गया है।
जरूर देखे - MP PATWARI MOCK TEST
जरूर देखे - MP GROUP - 4 MOCK TEST
o
धार जिले का मोहनखेड़ा
नामक स्थान जैन धर्म से संबंधित स्थल है, यहॉं आदिनाथजी
की 16 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित है।
o
भारत की पहली 'ज्ञानदूत परियोजना' की शुरूआत धार जिले से हुई थी।
o
मध्यप्रदेश के सर्वाधिक
अनुसूचित जनजाति (ST) वाला जिला धार है। (dhar
jile ka samanya gyan)
o
मध्यप्रदेश की 29
लोकसभा सभा सीट में 6 सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के
लिए आरक्षित है जिसमें से एक धार जिले में है।
o
धार जिले में पशुओं का चारा
बनाने का संयंत्र स्थापित किया गया है।
o धार जिले की सरदारपुर तहसील में 'सरदारपुर अभ्यारण' स्थित है, जहॉं खरमौर पक्षी का संरक्षण दिया जाता है। (sardarpur abhyarana kahan hai)
o
धार जिले में डायनासोर
राष्ट्रीय उद्यान स्थित है, जिसकी स्थापना 2010
में की गई तथा 2011 में राष्ट्रीय उद्यान बना।
o
डायनासोर राष्ट्रीय
उद्यान से बाघ नदी प्रवाहित होती है। इस उद्यान में नीलगिरी जीवाश्म की खोज की गई
है।
o
धार जिले में साड़ियों
पर प्रिंट की जाती है जिसे
'बाघ प्रिंट' के नाम से जाना जाता है।
o
बाघ प्रिंट को GI
Tag मिला हुआ है तथा बिलाल खत्री को वर्ष 2016 में यूनेस्कों ने
बाघ प्रिंट कला के लिए सम्मानित किया।
o
मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध
फड़के स्टूडियों धार जिले में ही स्थित है। (dinosaur jivashm
rashtriya udyan)
o
धार जिले के अमझेरा के राव
बख्तावरसिंह ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ इस क्षेत्र का नेतृत्व
किया था।
o
राव बख्तावरसिंह को लालगढ़
के किले के पास से पकड़कर 10 फरवरी को 1858 में इंदौर छावनी में फांसी दी गई थी।
जरूर देखे - MP POLICE MOCK TEST
जरूर देखे - MP CPCT MOCK TEST
o
धार जिले में लाट (मीनार)
मस्जिद व कमाल मौला मस्जिद स्थित है।
o
धार जिले के लाल बाग परिसर
में 'विक्रम ज्ञान मंदिर' में 'भोज शोध
संस्थान' है। (bhojshala mandir kahan
hai)
o धार जिले की कुक्षी तहसील में कोटेश्वर महादेव का मंदिर है। जो रावण पुत्र मेघनाथ की तपोस्थली रहा है।
o धार जिले की गंधवानी तहसील में बलवारी हनुमान मंदिर स्थित है।
o
धार जिले के सरदारपुर
तहसील के अमझेरा में वैष्णव संप्रदाय के लक्ष्मीनारायण और चतुर्भुजंता मंदिर है।
o
धार जिले में मध्यप्रदेश
का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडू स्थित है। (dhar jile ka gk)
o
मांडू को महलो का शहर,
मछली की नगरी, करीमाबाग, आनंद की नगरी (City of Joy) कहा
जाता है।
o
मांडू का पुराना नाम
शादियाबाद, माण्डवगढ़, मण्डपदुर्ग
था।
o
मांडू में प्रवेश के 12 दरवाजे
है,
जिसमें प्रमुख दरवाजा 'दिल्ली दरवाजा'
है। अन्य दरवाजों में जहॉंगीर दरवाजा, आलमगीर
दरवाजा, रामपोल दरवाजा, तारापुर दरवाजा,
भंगी दरवाजा आदि है।
o मांडू में जहाज महल, अशर्फी महल, रानी रूपमती का महल, छप्पन महल, दाई का महल, हाथी महल, हिण्डोला महल, जाली महल, नगरिया महल आदि प्रसिद्ध महल स्थित है।
जरूर पढ़े - मध्यप्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान With MCQ
o
मांडू में स्थित
होशंगशाह का मकबरा, भारत में संगमरमर की पहली
इमारत है तथा इस मकबरे को 'मध्यप्रदेश का ताजमहल' कहते है। (hoshang shah ka maqbara kahan hai)
o मांडू में रेवा कुंड, नीलकंठ महादेव मंदिर, दरिया खान का मकबरा, मालिक मुगीस मस्जिद आदि प्रमुख स्थल है।
o
धार जिले के सरदारपुर
तहसील के मिन्डा ग्राम की विंध्याचल पर्वत श्रेणी के ‘अममाऊ’ स्थान से 'माही नदी'
का उद्गम हुआ है।
o
माही नदी के प्राचीन नाम
'पृथ्वी की पुत्री' व 'महति' के नाम से जाना जाता है।
o
माही नदी को काण्ठल की
गंगा,
आदिवासियों की गंगा, बागड़ की गंगा, दक्षिण राजस्थान की स्वर्ण रेखा कहा जाता है। (mahi
nadi kahan se nikalti hai)
o
माही नदी भारत की
एकमात्र नदी है जो कर्क रेखा को दो बार काटती है।
o
धार जिले के जीराबाद में
मान नदी पर 'मान परियोजना' है
तथा जीराबाद में सीमेण्ट फैक्ट्री भी है।
o
धार जिले में माही,
नर्मदा, चम्बल, बाघ,
मान, जोबट आदि प्रमुख नदियॉं प्रवाहित होती
है। (mp district wise gk in hindi)
म.प्र.
के सभी 52 जिले पढ़ने के लिये नीचे Click करे
धार जिले के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Dhar District MCQ QUIZ)
dhar
district mcq in hindi, dhar mcq in hindi, mp gk mock test, mp gk mcq in hindi,
mp gk quiz in hindi
1. धार जिला मध्यप्रदेश के ........... संभाग के अंतर्गत आता है।
2. धार जिले का गठन कब किया गया था ?
3. धार जिले में कौन सा प्रसिद्ध मंदिर स्थित है ?
4. धार जिले में कौन सा अभ्यारण्य स्थित है ?
5. निम्न में से किस जिले को धार जिले की सीमा नहीं छूती है ?
6. धार जिले में स्थित औद्योगिक केन्द्र का नाम बताइए ?
7. धार के किले का निर्माण किसने करवाया था ?
8. धार जिले की सीमा मध्यप्रदेश के अन्य कितने जिलों से लगती है ?
9. धार स्थित सरदारपुर तहसील से कौन सी नदी निकलती है ?
10. धार के किले में कौन सा महल स्थित है ?
11. धार जिले में कौन् सी गुफा स्थित है ?
12. धार जिले में कौन-सा संयंत्र स्थापित है ?
13. धार स्थित मांडू में किस शासक का मकबरा बना हुआ है ?
14. बिलाल खत्री का संबंद्ध किससे है ?
15. धार जिले के स्वंतत्रता सेनानी का नाम बताइए ?
16. मांडू को पूर्व में किस नाम से जाना जाता था ?
17. डायनासोर राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना कब की गई ?
18. धार स्थित मोहनखेड़ा किस धर्म से संबंधित स्थान है ?
19. बाघ की गुफाओं को कब 'राष्ट्रीय स्मागरक' घोषित किया गया ?
20. खरबूजा महल में किसका जन्म हुआ था ?
Super👌👌👌
ReplyDelete