भारत का सामान्य परिचय (General Introduction of India in hindi)
भारत का सामान्य परिचय (General Introduction of India in hindi)
Click Here To Join Telegram Group |
भारत का सामान्य परिचय (General Introduction of India in hindi)
हेलो
दोस्तों,
Studyfundaaa
द्वारा आप सभी को प्रतिदिन प्रतियोगी
परीक्षाओं से सम्बंधित जानकारी Share की जाती है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि प्रत्येक Competitive
Exams में भारत के भूगोल (India Geography) से
सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं. आज इस पोस्ट में हम आपके समक्ष जो जानकारी share
कर रहे हैं वह भारत का सामान्य
परिचय (General Introduction of
India in hindi) की है. यह पोस्ट विभिन्न प्रतियोगी
परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है
भारत का सामान्य परिचय (General Introduction of India in hindi)
· भारतीय
उपमहाद्वीप मूलत: गोंडवानालैंड का भाग था। ऑस्ट्रेलिया,
अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, मेडागास्कर आदि इसी के भाग थे।
· भारत,
एशिया महाद्वीप का एक देश है जो हिन्द महासागर के शीर्ष पर तीनों
ओर समुद्र से घिरा हुआ है।
· भारत
का क्षेत्रफल 32 लाख 87 हजार 263 वर्ग किमी है। भारत का क्षेत्रफल सम्पूर्ण विश्व
के क्षेत्रफल का 2.42 प्रतिशत है। (bharat
ka samanya parichay in hindi)
· क्षेत्रफल
की दृष्टिकोण से भारत विश्व का 7वां सबसे बड़ा देश है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से बड़े छ: देश रूस, कनाडा,
चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया।
· जनसंख्या
के दृष्टिकोण से भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। जबकि भारत की जनसंख्या
सम्पूर्ण विश्व की जनसंख्या का 17.5 प्रतिशत है।
· जनसंख्या
की दृष्टिकोण से भारत विश्व का चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है जनसंख्या की
दृष्टि से 8 बड़े देशों में चीन, भारत, सं. रा. अमेरिका, इण्डोनेशिया,
ब्राजील, पाकिस्तान, बांग्लादेश
एवं रूस शामिल है।
· भारत
उत्तरी गोलार्द्ध में 8° 4’ - 37°6’ उत्तरी अक्षांश और 67°7’ -
97°25’ 44° पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है। इस तरह उत्तर
दक्षिण व पूर्व पश्चिम दोनों में लगभग 29° का अन्तर पाया
जाता है।
जरूर पढे़ - कम्प्यूटर का परिचय With MCQ
· सम्पूर्ण
भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°4 - 37°6’ उत्तरी अक्षांश के मध्य है। (अडंमान निकोबार द्वीप समूह सहित) (india
ka parichay)
· भारत
का उत्तर से दक्षिण में विस्तार 3214 किमी तथा पूर्व से पश्चिम में विस्तार
2933 किमी है।
· भारत
की स्थल सीमा की लम्बाई 15200 किमी है। जबकि इसके तटीय भाग की लंबाई 7516 किमी
है। परंतु मुख्य भूमि के तटीय भाग की लंबाई 6100 किमी है।
· भारत
की स्थल सीमा पर बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार,
भूटान और अफगानिस्तान हैं, जिनकी भारत के साथ
सीमा की लंबाई क्रमश: 4,096 किमी, 3917 किमी, 3310 किमी, 1752 किमी,
1458 किमी, 587 किमी एवं 80 किमी है।
· भारत
की जलीय सीमा 5 देशों से मिलती है जिनमें पाकिस्तान,
बांग्लादेश, मालद्वीप, श्रीलंका,
एवं म्यामांर शामिल है। (Bharat
Ka Samany Parichay)
· भारत
का सबसे दक्षिणी बिन्दु ‘इंदिरा प्वाइंट’ है जो कि निकोबार द्वीप समूह में स्थित है जबकि भारत का सबसे उत्तरी बिन्दु
‘इंदिरा कॉल’ जो कि जम्मू कश्मीर
राज्य में स्थित है।
· भारत
का सबसे पूर्वी बिन्दु अरूणाचल प्रदेश में वलांगु (किबिथू) है तथा सबसे पश्चिमी
बिन्दु गुजरात में सरक्रिक (कच्छ जिला) में है। अरूणाचल प्रदेश तथा गुजरात के
बीच सूर्योदय में 2 घंटे का अंतर होता है। (bharat ka bhogolik
parichay)
· कर्क
रेखा लगभग भारत के मध्य से गुजरती है। यह भारत के 8 राज्यों से गुजरती है जिनमें
राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश,
छत्तीसगढ़, झारखंड, प.
बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम शामिल है।
· भारत
के 9 राज्य समुद्री तटरेखा से लगे हुए है। जिनमें गुजरात, महाराष्ट्र,
गोवा, कर्नाटक, केरल,
तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, ओडिशा
और पश्चिम बंगाल हैं तथा चार केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी, लक्षद्वीप,
दमन और दीव और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हैं।
· भारतीय
राज्यों में गुजरात राज्य की तटरेखा सर्वाधिक लम्बी (1200 किमी) है । इसके बाद
आंध्रप्रदेश की तटरेखा लम्बी है। तथा सबसे कम तटीय सीमा रेखा वाला राज्य गोवा
है। जिसकी लंबाई 101 किमी है। (india
ka samanya gyan)
· भारतीय मानक समय 82.5 डिग्री
पूर्वी देशांतर रेखा इलाहाबाद के मिर्जापुर से गुजरती है।
· भारतीय मानक समय तथा ग्रीनविच
समय के बीच अंतर 5
घंटा 30 मिनट आगे
है।
भारत का सामान्य परिचय एक नजर में (indian geography facts in hindi)
www.studyfundaaa.com |
www.studyfundaaa.com |
www.studyfundaaa.com |
www.studyfundaaa.com |
www.studyfundaaa.com |
www.studyfundaaa.com |
www.studyfundaaa.com |
www.studyfundaaa.com |
bharat
ka samanya parichay quiz, bharat ka samanya parichay mcq in hindi, india ka
parichay mcq
1. प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का अंग था ?
2. भारत का क्षेत्रफल कितना है ?
3. सर्वप्रथम 'इंडिया' शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया ?
4. भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई कितनी है ?
5. भारत की उत्तर से दक्षिण तक की लम्बाई कितनी है ?
6. भारत की पूर्व से पश्चिम तक की लम्बाई है
7. भारत की तट रेखा की लम्बाई है -
8. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है ?
9. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य की समुद्रतटीय सीमा सबसे छोटी है ?
10. भारत की सबसे लम्बी अन्तराष्ट्रीय सीमा किस देश के साथ हैं
11. सबसे छोटी स्थलीय सीमा भारत की किस देश के साथ है ?
12. भारत का दक्षिणतम बिन्दु है -
13. भारत का दक्षिणतम स्थान इंदिरा प्वाइंट निम्नलिखित में से कहाँ स्थित है ?
14. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है ?
15. भारत में कितने राज्य समुद्र तट रेखा में हैं ?
16. भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना है ?
17. भारत अवस्थित (Located) है-
18. निम्नलिखित राज्यों में से किसकी तटरेखा सर्वाधिक है ?
19. भारत का सुदूर पश्चिम का बिंदु है -
20. भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा किसके द्वारा सीमांकित की गई है ?
21. भारतीय भूमि का सर्वाधिक उत्तरी भाग है -
22. श्रीलंका को भारत से पृथक करती है -
23. भारत तथा चीन के बीच सीमा बनाने वाली रेखा है -
24. भारत के सुदूर पूर्व में कौन - सा देश भारत के साथ सर्वाधिक लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है ?
25. निम्नलिखित में से किस देश के साथ भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा नहीं लगती है ?
26. भारत का पूर्वी समुद्री तट किस नाम से जाना जाता है ?
27. भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा का निर्धारण किसने किया ?
28. निम्नलिखित राज्यों में से कौन - सा राज्य तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा है ?
29. भारत के किस प्रदेश की सीमाएं तीन देशों क्रमश: नेपाल, भूटान एवं चीन से मिलती है ?
30. कौन - सी अक्षांश रेखा भारत के मध्य से होकर गुजरती है ?
No comments